✕

होम / बिजनेस / करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन, पोलो मैच के दौरान आया हार्ट अटैक

करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन, पोलो मैच के दौरान आया हार्ट अटैक

सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के जाने-माने उद्योगपति और सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के चेयरमैन संजय कपूर का इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मैच के दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई, जिससे उन्हें तेज एलर्जिक रिएक्शन हुआ और इसके बाद हार्ट अटैक आ गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके. संजय कपूर की उम्र लगभग 53 वर्ष थी और वे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक प्रभावशाली चेहरा थे. उनके निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई. 

सुहेल सेठ ने दी निधन की जानकारी

प्रसिद्ध बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए संजय कपूर के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा “@sunjaykapur के निधन से बेहद दुखी हूं. आज इंग्लैंड में उनका निधन हो गया. यह एक अपूरणीय क्षति है. उनके परिवार और @sonacomstar टीम को मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम् शांति.”

निधन से कुछ घंटे पहले किया था अहमदाबाद प्लेन हादसे पर पोस्ट

संजय कपूर की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी अब लोगों को भावुक कर रही है. निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर शोक जताते हुए लिखा था “अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे की खबर दिल तोड़ने वाली है. मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें.” उनकी यह पोस्ट अब वायरल हो रही है, और लोग लिख रहे हैं: "कुछ घंटे पहले आप दूसरों के लिए प्रार्थना कर रहे थे, अब सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं."

फिल्मी दुनिया से भी था जुड़ाव

संजय कपूर का बॉलीवुड से भी नाता रहा है. वे अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. इस जोड़े के दो बच्चे हैं, बेटी सामायरा (2005) और बेटा कियान (2011). संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2014 में उन्होंने तलाक की अर्जी दी और 2016 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए. बाद में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी.

खेल और जीवनशैली से गहरा लगाव

संजय कपूर को पोलो और घुड़सवारी का बेहद शौक था. वे अक्सर अंतरराष्ट्रीय पोलो इवेंट्स में भाग लेते रहते थे. इंग्लैंड में भी वे एक पोलो इवेंट में ही शामिल होने गए थे, जहां यह दुखद घटना घटी. फिलहाल, संजय कपूर के परिवार या सोना कॉमस्टार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

अरबों की संपत्ति के मालिक थे संजय कपूर
संजय कपूर Sona BLW Precision Forgings Ltd. (जिसे Sona Comstar के नाम से जाना जाता है) के चेयरमैन थे. वे भारत के ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक मजबूत पहचान रखते थे. संजय कपूर का व्यवसाय मुख्यतः ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था, लेकिन वे कई अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय थे. खास तौर पर रियल एस्टेट में उनका बड़ा निवेश था, और दिल्ली, मुंबई और लंदन में उनकी करोड़ों की संपत्तियां हैं.

वे ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे. इसके साथ ही वे भारत के प्रतिष्ठित दून स्कूल के ट्रस्टी भी थे. हाल ही में उन्हें भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के उत्तरी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.  संजय कपूर ने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की थी. वे न केवल एक सफल कारोबारी थे, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक प्रभावशाली नाम थे. फोर्ब्स 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 9,185 करोड़ रुपये थी. ब्लूमबर्ग एस्टिमेट में उनकी संपत्ति को 1.15 बिलियन डॉलर और रियल-टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स में 1.18 बिलियन डॉलर आंका गया है. संजय कपूर अपने पीछे अरबों की संपत्ति के साथ एक समृद्ध कारोबारी विरासत छोड़ गए हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

9 minutes ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

9 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 hours ago