होम / बिजनेस / Kalpataru Projects को मिले 1000 करोड़ की कीमत के ऑर्डर!

Kalpataru Projects को मिले 1000 करोड़ की कीमत के ऑर्डर!

यह ऑर्डर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में प्राप्त हुए हैं और भारत के साथ-साथ विदेशी मार्केटों में ऑर्डर प्राप्त हुए हैं.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स (Kalpataru Projects International) और उसकी विभिन्न शाखाओं को 1016 करोड़ से ज्यादा कीमत के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं. कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड और अंतर्राष्ट्रीय शाखाओं को लगभग 1016 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं. इस बात की जानकारी कंपनी ने दी है. 

अब तक प्राप्त हुए 1000 करोड़ के आर्डर 
कंपनी को यह ऑर्डर T&D (ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन) के कारोबार में प्राप्त हुए हैं. और भारत के साथ-साथ विदेशी मार्केटों में भी 552 करोड़ रुपयों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं. इसके साथ ही कंपनी को उसके बिजनेस और फैक्ट्री (Business & Factory) के कारोबार के लिए 464 करोड़ रुपयों का ऑर्डर भी प्राप्त हुआ है. KPIL के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष मोहनोत ने बयान देते हुए कहा कि बताये गए आर्डर की बदौलत इस साल की शुरुआत से अभी तक हमें 8,400 करोड़ रुपए के ऑर्डर प्राप्त हो चुका है और इसके अतिरिक्त L1 में हमारी स्थिति भी काफी मजबूत हुई है. 

क्या करती है KPIL?
KPIL देश की अग्रणी इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनियों में से एक है और इस कंपनी के पास 30 सालों से ज्यादा का अनुभव भी मौजूद है. कल्पतरु ग्रुप की स्थापना साल 1969 में हुई थी. यह ग्रुप रियल एस्टेट, पावर जनरेशन से लेकर अगरी लॉजिस्टिक और EPC के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कारोबारों तक फैला हुआ है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो इसके कुल कर्मचारियों की संख्या 3250 है और हर साल कंपनी 2 लाख 40 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाले ट्रांसमिशन टावर बनाती है. 

KPIL का प्रदर्शन
EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन से संबंधित इस अग्रणी कंपनी के शेयर शुक्रवार को 631.55 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ था. हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन इस कंपनी के शेयर में 0.53% यानी लगभग 3.35 रुपयों की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी के शेयर 631.55 प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए थे. 52 हफ्तों के दौरान कंपनी के शेयर का अधिकतम स्तर 689.90 रुपए और 400 रुपए प्रति शेयर है.
 
यह भी पढ़ें: क्या होता है PRAN? घर बैठे कैसे कर सकते हैं जनरेट?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

13 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

13 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

14 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

15 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

14 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

13 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

13 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.