✕

होम / बिजनेस / JSW Cement का ₹3,600 करोड़ का IPO लॉन्च, GMP ₹153 के पार

JSW Cement का ₹3,600 करोड़ का IPO लॉन्च, GMP ₹153 के पार

JSW Group की सीमेंट कंपनी का IPO मजबूत ब्रांड बैकिंग, विस्तार योजनाओं और सकारात्मक GMP के साथ बाजार में आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

JSW Group की सीमेंट इकाई JSW Cement ने आज यानी 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) को अपना Initial Public Offering (IPO) लॉन्च कर दिया है. यह इश्यू निवेशकों के लिए 11 अगस्त 2025 (सोमवार) तक खुला रहेगा. अगर आप मध्यम से लंबी अवधि के लिए निवेश सोच रहे हैं, तो इस IPO को "सब्सक्राइब" करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है. तो आइए आपको विस्तार से इस आईपीओ की जानकारी देते हैं. 

IPO का साइज और स्ट्रक्चर

इस IPO के तहत कंपनी कुल ₹3,600 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. इसमें ₹1,600 करोड़ के फ्रेश इश्यू शामिल हैं. इसके अलावा ₹2,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) है. OFS के तहत मौजूदा शेयरधारक जैसे AP Asia Opportunistic Holdings, Synergy Metals Investments Holdings, और State Bank of India अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. बता दें, इसमें शेयर अलॉटमेंट 12 अगस्त 2025 और लिस्टिंग 14 अगस्त 2025 को BSE और NSE पर होगी.

 

प्राइस बैंड और लॉट साइज

JSW Cement ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹139 से ₹147 प्रति शेयर तय किया है. निवेशक कम से कम 102 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. इस हिसाब से न्यूनतम निवेश राशि लगभग ₹14,994 बनती है. IPO के लिए KFin Technologies को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है, और JM Financial, Axis Capital, Citi Global Markets, DAM Capital, Goldman Sachs (India), Jefferies India, Kotak Mahindra Capital और SBI Capital Markets इसके लीड मैनेजर्स हैं.

फंड का उपयोग कहां होगा?

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग मुख्य रूप से तीन प्रमुख उद्देश्यों के लिए करेगी:

1. ₹800 करोड़ – राजस्थान के नागौर में नया इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट लगाने के लिए.
2. ₹520 करोड़ – कर्ज के आंशिक या पूर्ण भुगतान के लिए.
3. शेष राशि – सामान्य कॉर्पोरेट उपयोग के लिए.

JSW Cement IPO GMP: ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव?

7 अगस्त की सुबह तक, JSW Cement के शेयर ग्रे मार्केट में ₹153 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे. यह इश्यू प्राइस के अपर बैंड से ₹6 या 4.08% अधिक है. इसका मतलब यह है कि निवेशकों में इस IPO को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केनरा बैंक सिक्योरिटीज ने इस IPO को "सब्सक्राइब" की रेटिंग दी है. उन्होंने कहा कि कंपनी की ग्रोथ क्षमता, सस्टेनेबिलिटी पर फोकस और JSW ग्रुप के साथ स्ट्रेटेजिक तालमेल इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाता है. हालांकि, वैल्यूएशन इंडस्ट्री एवरेज से थोड़ा ऊपर है , 32x EV/EBITDA और 6x P/B – लेकिन इसके बावजूद कंपनी की विकास गति और ग्रीन टेक्नोलॉजी में अग्रणी स्थिति इसे मजबूत बनाती है. वहीं, AUM Capital ने भी इस IPO को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है. उनके अनुसार JSW ग्रुप की ब्रांड वैल्यू, वित्तीय मजबूती और परिचालन तालमेल कंपनी के पक्ष में हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago