✕

होम / बिजनेस / JSW Cement IPO: निवेशकों को मिलेगा मौका, 7 अगस्त से खुलेगा ऑफर

JSW Cement IPO: निवेशकों को मिलेगा मौका, 7 अगस्त से खुलेगा ऑफर

JSW Cement का IPO उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर हो सकता है जो भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और ग्रीन सीमेंट कारोबार की ग्रोथ स्टोरी में भागीदारी करना चाहते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW ग्रुप की कंपनी JSW Cement ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 139 से 147 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी करीब 3,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. इस इश्यू के तहत 1,600 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 2,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार AP एशिया अपॉर्च्युनिस्टिक होल्डिंग्स, सायनेर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिक्री करने वाले शेयरधारक हैं.

खुलने और बंद होने की तारीखें
JSW Cement का IPO गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और सोमवार, 11 अगस्त 2025 को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 6 अगस्त को होगी. शेयरों का अलॉटमेंट 12 अगस्त को फाइनल होने की संभावना है, जबकि शेयर 14 अगस्त 2025 को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं.

लॉट साइज और न्यूनतम निवेश
निवेशक इस IPO में कम से कम 102 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. अधिकतम प्राइस 147 रुपये के आधार पर न्यूनतम निवेश राशि 14,994 रुपये बनती है. इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार Kfin Technologies है. वहीं JM फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, सिटी ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, डैम कैपिटल एडवाइजर्स, गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और SBI कैपिटल मार्केट्स लीड बुक रनिंग मैनेजर्स हैं.

फंड के इस्तेमाल की योजना
कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से 800 करोड़ रुपये राजस्थान के नागौर में नई इंटीग्रेटेड सीमेंट यूनिट स्थापित करने पर खर्च करेगी. वहीं 520 करोड़ रुपये मौजूदा कर्ज के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान में उपयोग किए जाएंगे. बची हुई राशि को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखा गया है.

कंपनी का प्रोफाइल
JSW Cement की स्थापना वर्ष 2006 में हुई. यह भारत की अग्रणी सीमेंट उत्पादन कंपनियों में शामिल है, जो ग्रीन सीमेंट उत्पादों के निर्माण पर फोकस करती है. कंपनी पोर्टलैंड स्लैग सीमेंट (PSC), पोर्टलैंड कंपोजिट सीमेंट (PCC) और GGBS जैसे मिश्रित सीमेंट के अलावा OPC, रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC), स्क्रीन की गई स्लैग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वॉटरप्रूफिंग कंपाउंड्स का भी निर्माण करती है.

देशभर में प्लांट्स की मौजूदगी
कंपनी देशभर में सात मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का संचालन करती है. इनमें आंध्र प्रदेश के नंद्याल, कर्नाटक के विजयनगर, तमिलनाडु के सेलम, महाराष्ट्र के डोलवी, पश्चिम बंगाल के सालबोनी और ओडिशा के जाजपुर स्थित ग्राइंडिंग यूनिट्स और शिवा सीमेंट क्लिंकर यूनिट शामिल हैं. JSW Cement ग्रीन सीमेंट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए देश के इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ में सक्रिय भूमिका निभा रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

22 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

23 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

23 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

2 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

22 hours ago