✕

होम / बिजनेस / JSW और Reliance Power's की बड़ी डील, इतने करोड़ में हुआ समझौता

JSW और Reliance Power's की बड़ी डील, इतने करोड़ में हुआ समझौता

अनिल अंबानी की फेवरेट कंपनियों में से एक Reliance Power ने JSW Energy की यूनिट से बड़ी डील साइन की है. इस डील के तहत जेएसडब्ल्यू एनर्जी की यूनिट रिलायंस पावर की परियोजना का अधिग्रहण करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अंबानी के दिन बीते कुछ दिनों से काफी अच्छे चल रहे हैं. इन अच्छे दिनों को लाने का काम रिलायंस पावर ने किया है. जो अपने कर्जों को फटाफट निपटा रही है. अब रिलायंस पावर (Reliance Power) ने एक और डील की है, जिससे अनिल अंबानी को मोटा फायदा हो सकता है. वास्तव में जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) की यूनिट जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी ने महाराष्ट्र के वाशपेट में रिलायंस पावर की 45 मेगावाट के विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का 132 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पूरी डील है क्या?

JSW और रिलायंस पावर की बड़ी डील

रिलायंस पावर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी (JSW Energy) लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडीयरी कंपनी है. इसके मुताबिक, रिलायंस पावर ने महाराष्ट्र के वाशपेट में अपनी 45 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना की बिक्री के लिए जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी के साथ 132 करोड़ रुपए में बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह सौदा 21 मई 2024 तक पूरी होने की संभावना है.

कर्ज चुकाने में होगी मदद

कंपनी के सूत्रों के अनुसार, बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा. रिलायंस पावर का लक्ष्य इस वित्तवर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त कंपनी बनना है. 31 मार्च, 2023 तक रिलायंस पावर का कुल कर्ज लगभग 700 करोड़ रुपए था. रिलायंस पावर बैंकों के साथ अपना बकाया कर्ज चुका रही है. सूत्रों ने कहा कि पिछले तीन महीनों में इसने तीन बैंकों- डीबीएस बैंक (DBS Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ अपना कर्ज चुकाया है.

Reliance Power के शेयरों में तेजी

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को रिलायंस पॉवर के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर में शुक्रवार को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगता हुआ दिखाई दिया. कंपनी का शेयर 26.27 रुपए के साथ पूरे दिन और इसी पर बंद हुआ. करीब 10 दिन में कंपनी ने निवेशकों को 29 फीसदी का रिटर्न दिया है. जानकारों की मानें तो कंपनी का शेयर जल्द ही अपने 52 हफ्तों के हाई पर को तोड़ सकती है. रिलायंस पावर 8 जनवरी को 33.10 रुपए के साथ 52 हफ्तों के हाई पर पहुंचा था, जिससे कंपनी का शेयर अभी करीब 7 रुपए कम है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

14 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago