होम / बिजनेस / JLR की तिमाही सेल ने Tata Motors के शेयरों पर लगाए पंख, यहां तक जा सकता है स्‍टॉक 

JLR की तिमाही सेल ने Tata Motors के शेयरों पर लगाए पंख, यहां तक जा सकता है स्‍टॉक 

कंपनी के सेल के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि दूसरी तिमाही से इस तीसरी तिमाही में उसमें ग्रोथ देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

TATA Motors की सब्सिडियरी कंपनी JLR (Jaguar And Land Rover) की सेल के तिमाही आंकड़े जारी होने के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों को लेकर एक्‍सपर्ट नए अनुमान जता रहे हैं. कंपनी ने इस तिमाही में जबरदस्‍त थोक बिक्री करते हुए 101043 कारों को सेल करने का दावा किया है. अगर देखा जाए तो ये सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की ग्रोथ है. यही नहीं कंपनी ने पिछले 11 तिमाही में सबसे ज्‍यादा सेल दर्ज की है. 

कंपनी के प्रोडक्‍ट की बाजार में बनी हुई है बड़ी डिमांड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स की ऑर्डर बुक में JLR प्रोडक्‍ट की बड़ी मांग बनी हुई है. कंपनी के पास तीसरी तिमाही के अंत में 1,48,000 क्‍लाइंट के ऑर्डर मौजूद हैं. जबकि दूसरी तिमाही के नतीजों को देखें तो कंपनी के पास उस वक्‍त 168000 ऑर्डर मौजूद थे. लेकिन इस बार के आंकड़े बता रहे हैं कि कंपनी ग्राहकों को ज्‍यादा वाहनों की डिलीवरी देने में कामयाब रही है. जिन कारों की मांग इस तिमाही में भी सबसे ज्‍यादा देखने को मिल रही है उनमें रेंज रोवर, रेंज रोवर स्‍पोर्ट और डिफेंडर जैसी कारें शामिल हैं. 

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट? 
जानकारों का कहना है कि JLR में मजबूत सुधार आने वाले दिनों में भी स्‍वस्‍थ रहेगा. टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्‍हीकल सेल और कमर्शियल व्‍हीकल सेल आने वाले साल में सामान्‍य रहने की उम्‍मीद है. जबकि ग्‍लोबल पैसेंजर  डिमांड से JLR की सेल को सपोर्ट मिलता रहेगा. जानकारों का ये भी कहना है कि स्‍ट्रांग ऑर्डर बुक के कारण भी सेल को सपोर्ट मिलता रहेगा. 

किस कार की बिकी कितनी यूनिट 
बिक्री के आंकड़े बता रहे हैं कि रेंज रोवर स्‍पोर्ट की 16921 यूनिट बिकी हैं ये 49 प्रतिशत ज्‍यादा है, जबकि रेंज रोवर की होलसेल बिक्री 18843 यूनिट रही जो कि 12 प्रतिशत ज्‍यादा है. वहीं अगर डिफेंडर के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 14 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 27117 पर रही है. वहीं जेएलआर का इस वित्‍तीय वर्ष में होलसेल  बिक्री का आंकड़ा 291113 पर रहा है, जो कि पिछले साल से 28 प्रतिशत ज्‍यादा है. 

TATA MOTORS के शेयर्स की रही है कैसी परफॉरर्मेंस 
वहीं अगर टाटा मोटर्स के शेयर की स्थिति पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में इसमें 9.48 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि पिछले एक साल में इसमें 102 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली है. जानकार ये भी कह रहे हैं कि स्‍टॉक इस साल में 18 प्रतिशत तक ग्रोथ कर सकता है. जबकि 15.9 प्रतिशत की ग्रोथ ये FY25 में कर सकता है. जानकारों ने इस स्‍टॉक को BUY रेटिंग दी है. 

यह भी पढ़ें: नए साल की शुरुआत में Flipkart से आई ये बुरी खबर, कंपनी उठा सकती है बड़ा कदम

नोट : शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए वहां सोच समझकर निवेश करें. BW Hindi एक्‍सपर्ट के आधार पर न्‍यूज पब्लिश करता है, हमारी खबर का किसी तरह की सलाह से कोई संबंध नहीं है. निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

18 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago