✕

होम / बिजनेस / JioHotstar दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, जल्द बनाएगा 1 अरब स्क्रीन का नेटवर्क

JioHotstar दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, जल्द बनाएगा 1 अरब स्क्रीन का नेटवर्क

आने वाले समय में JioHotstar का एक अरब स्क्रीन तक विस्तार, भारतीय स्ट्रीमिंग बाजार को वैश्विक स्तर पर और भी मजबूत बना सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का सबसे बड़ा मीडिया और एंटरटेनमेंट समूह जियोस्टार (JioHotstar) मोबाइल, टीवी और कनेक्टेड टीवी (CTV) के जरिये एक अरब स्क्रीन तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के गैर-कार्यकारी निदेशक आकाश अंबानी ने कंपनी की 48वीं सालाना आम बैठक (AGM) में यह जानकारी दी.

कंटेंट में जबरदस्त बढ़त

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी की भारतीय इकाई का संयुक्त उपक्रम जियोस्टार फिलहाल 3,20,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट उपलब्ध करा रहा है. यह अगले दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों के संयुक्त कंटेंट से छह गुना ज्यादा है. हर साल इसमें 30,000 घंटे से अधिक नया कंटेंट जोड़ा जाता है.

जियोहॉटस्टार की बड़ी उपलब्धि

फरवरी में लॉन्च होने के बाद जियोहॉटस्टार ने केवल तीन महीने में 60 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं को अपने साथ जोड़ा. इनमें से 7.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्टेड टीवी यूजर्स हैं. फिलहाल 30 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स के साथ जियोहॉटस्टार दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है. खास बात यह है कि यह सफलता पूरी तरह भारत से ही हासिल की गई है.

नेटफ्लिक्स से तुलना

जियोहॉटस्टार की तुलना में अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स के 2024 में करीब 30.163 करोड़ ग्राहक थे. नेटफ्लिक्स 190 देशों में उपलब्ध है, जबकि जियोहॉटस्टार केवल भारत से ही इतनी बड़ी संख्या में दर्शक जुटाने में कामयाब हुआ है. यह भारतीय बाजार की अपार संभावनाओं का बड़ा सबूत है.

भारत पर वैश्विक नजर

सालाना बैठक में दि वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ रॉबर्ट इगर ने कहा कि भारत कंपनी के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे महत्त्वपूर्ण और रोमांचक बाजारों में से एक है.

नए फीचर्स से बढ़ेगा अनुभव

जियोस्टार ने खेल देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जियोहॉटस्टार में कई नए फीचर जोड़े हैं. इनमें वॉइसप्रिंट और एआई वॉइस क्लोनिंग तकनीक शामिल है, जिसके जरिए स्क्रीन पर मौजूद किरदार अपनी आवाज में अलग-अलग भाषाओं में बात कर पाएंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

12 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

15 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

17 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

10 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

11 hours ago