होम / बिजनेस / 599 रुपये में जियो लेकर आ रहा है ये धमाका प्लान, एयरटेल को मिलेगी टक्कर
599 रुपये में जियो लेकर आ रहा है ये धमाका प्लान, एयरटेल को मिलेगी टक्कर
इस सर्विस के तहत आपको जहां 500 से ज्यादा डिजिटल चैनल देखने को मिलेंगे वहीं दूसरी ओर 16 से ज्यादा ओटीटी चैनल की सुविधा भी मिलेगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
एयरटेल द्वारा पहले ही वायरलैस होम पेश किए जाने के सप्ताह भर बाद ही जियो ने अपने फ्री एयरफाइबर को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. जियो ने पहले चरण में इसे आठ मेट्रो सिटी में लॉन्च किया है. इसके तहत मनोरंजन, स्मार्ट होम डिवाइस से लेकर हाई स्पीड ब्रॉडबैंड के लिए अपने एंड टू एंड समाधान जियो एयर फाइबर पर मिल सकेंगे. जियो इसके जरिए एक बार फिर बाजार में हलचल मचाने की तैयारी कर रहा है.
कितनी चुकाना पड़ेगी इस सेवा के लिए फीस
इस सेवा के लिए Jiofibre का प्लान 599 रुपये से शुरु हो रहा है. जबकि जियो एयर फाइबर मैक्स की कीमत 1499 रुपये से ऊपर रखी गई है. जियो का ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पूरे भारत में 1.5 मिलियन किलोमीटर तक फैला हुआ है. जियो की ऑप्टिकल फाइबर 200 मिलियन से अधिक लोगों को जोड़ने में सक्षम है. लेकिन फिर भी लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने में बड़ी परेशानी आती है. इसी परेशानी के कारण लाखों लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है. इसी परेशानी के कारण जियो देश में दूसरी जगह अपने नेटवर्क का विस्तार नहीं कर पा रहा है.
लॉन्च पर क्या बोले आकाश अंबानी?
जियो फाइबर के लॉन्च के मौके पर कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हमारी बड़े स्तर पर फैली जियो फाइबर सेवा से आज करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं. लेकिन इसे अभी भी कई छोटे घरों और दुकानदारों से जुड़ना है. कंपनी का कहना है कि वो अपनी बेहतरीन सेवा के साथ योग्य बाजार का विकास भी कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जियो फाइबर शिक्षा स्वास्थ्य, निगरानी और स्मार्ट होम के माध्यम से लाखों लोगों को फायदा देने में सक्षम है.
इसमें आप क्या-क्या देख सकेंगे?
- जियो फाइबर के अपने घर में पहुंच जाने पर आप अपने टीवी पर 500 से अधिक डिजिटल चैनल, और पसंसदीदा हाई डेफिनिशन चैनल देखने को मिलेंगे.
- इसमें उपभोक्ताओं को कैच अप सेवा का भी फायदा मिलेगा. इस सेवा के तहत उपभोक्ता जब के चाहें तब अपने पसंदीदा शो के पुराने एपिसोड निकालकर आसानी से देख सकते हैं.
- इस जियो फाइबर की मदद से 16 से ज्यादा ओटीटी एप्स पर पहुंच आसानी से मिल जाती है. इसके सबसे बड़े फायदों में एक ये भी है कि उपभोक्ता इसे लॉगिन कर कहीं पर भी देखते सकते हैं. इसे दर्शक मोबाइल, टीवी, लैपटॉब और टैबलेट पर भी देख सकते हैं.
- ब्रॉडबैंड में इनडोर हाई-फाई वाईफाई सेवा मिलती है. इस सेवा में उपभोक्ता को अच्छी स्पीड के साथ वाईफाई का फायदा मिलता है.
कैसे अपने घर में लगाएं वाई फाई?
अब आपको ये बताते हैं कि आखिर कैसे अपने घर के लिए जियो फाइबर का कनेक्शन ले सकते हैं. इसके लिए जियो के 6000860008 नंबर पर मिस कॉल करके व्हाट्स एप से जुड़ सकते हैं. अन्यथा आप www.jio.com पर जाकर ले सकते हैं या आप अपने नजदीकी जियो स्टोर में भी जा सकते हैं. वेबसाइट पर जाकर आप कुछ स्टेप के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं. इसके बाद जियो आपसे संपर्क करेगा और आपके घर में जियो फाइबर लगा दिया जाएगा.
टैग्स