✕

होम / बिजनेस / Jio फाइनेंशियल और Allianz की रणनीतिक साझेदारी: भारत में इंश्योरेंस सेक्टर को नई दिशा देने की तैयारी

Jio फाइनेंशियल और Allianz की रणनीतिक साझेदारी: भारत में इंश्योरेंस सेक्टर को नई दिशा देने की तैयारी

यह साझेदारी एलियांज के लिए भारतीय बाजार में दोबारा प्रवेश का मार्ग है, जो पहले बजाज फिनसर्व के साथ काम कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबामी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने जर्मनी की दिग्गज इंश्योरेंस कंपनी एलियांज ग्रुप (Allianz) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. यह गठजोड़ भारत के इंश्योरेंस और रीयशोरेंस सेक्टर में बड़े बदलाव की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. 

50:50 रीयशोरेंस जॉइंट वेंचर की योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियो फाइनेंशियल और एलियांज यूरोप बीवी (Allianz Europe B.V.) के बीच 50:50 हिस्सेदारी वाला एक नया रीयशोरेंस जॉइंट वेंचर स्थापित किया जाएगा. यह वेंचर भारतीय बाजार में बीमा कंपनियों को उन्नत अंडरराइटिंग क्षमताएं और मजबूत पूंजी समर्थन उपलब्ध कराएगा.

कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया, “JFSL और Allianz दो भरोसेमंद फाइनेंशियल ब्रांड हैं जो मिलकर भारत के लोगों के लिए इनोवेटिव और पूरी तरह डिज़ाइन की गई सुरक्षा सुविधाएं पेश करेंगे.”

इंश्योरेंस बिजनेस में भी साझेदारी की तैयारी

दोनों कंपनियों ने भारत में जीवन और सामान्य बीमा क्षेत्र में समान हिस्सेदारी वाले दो और जॉइंट वेंचर शुरू करने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग समझौता (Non-Binding Agreement) भी साइन किया है. ये नई कंपनियां एलियांज की वैश्विक विशेषज्ञता और JFSL की स्थानीय पकड़ का लाभ उठाएंगी.

एलियांज को मिलेगा भारतीय बाजार में नया प्रवेश

एलियांज पहले भी भारतीय बाजार में बजाज फिनसर्व के साथ पार्टनरशिप कर चुकी है. बजाज एलियांज लाइफ और बजाज एलियांज जनरल के जरिए वह दो दशक तक भारतीय बीमा क्षेत्र में सक्रिय रही. 2023 में एलियांज ने बजाज से अलग होने का फैसला किया और 2024 में बजाज फिनसर्व ने ₹24,180 करोड़ में उसकी हिस्सेदारी खरीद ली.

इसके बाद से यह अटकलें तेज हो गई थीं कि एलियांज भारतीय बाजार में किसी नए पार्टनर के साथ वापसी करेगी. अब जियो फाइनेंशियल के साथ यह साझेदारी उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.

जियो और एलियांज की साझेदारी का उद्देश्य

JFSL की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, “यह साझेदारी एलियांज की वैश्विक रीयशोरेंस विशेषज्ञता और जियो फाइनेंशियल की डिजिटल क्षमताओं को एक साथ लाती है. हमारा उद्देश्य कस्टमाइज्ड और इनोवेटिव समाधान तैयार करना है, ताकि ‘2047 तक सबके लिए इंश्योरेंस’ के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.”

एलियांज SE के सीईओ ओलिवर बैटे ने कहा, “JFSL के साथ मिलकर हम भारत के लोगों के लिए विश्वस्तरीय वित्तीय सेवाएं और सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

भारत में रीयशोरेंस सेक्टर का हाल

वर्तमान में भारत में केवल एक सरकारी रीयशोरर है-GIC Re. हाल ही में Valueattics Reinsurance को भी रेगुलेटरी मंजूरी मिली है. इसके अलावा भारत में म्यूनिख री, स्विस री और लॉयड्स ऑफ लंदन जैसी 13 विदेशी रीयशोरेंस ब्रांचेज़ पहले से काम कर रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago