✕

होम / बिजनेस / ₹116 करोड़ के IPO के साथ मैदान में उतरी जिनकुशल इंडस्ट्रीज, जानें पूरी डिटेल

₹116 करोड़ के IPO के साथ मैदान में उतरी जिनकुशल इंडस्ट्रीज, जानें पूरी डिटेल

जिनकुशल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 25 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक निवेश के लिए खुला है. कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही ₹35 करोड़ जुटा लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक्सपोर्ट ट्रेडिंग कंपनी जिनकुशल इंडस्ट्रीज का आईपीओ गुरुवार, 25 सितंबर 2025 से निवेश के लिए खुल गया है. यह इश्यू सोमवार, 29 सितंबर तक अप्लाई किया जा सकेगा. कंपनी ने प्राइस बैंड 115 से 121 रुपये प्रति शेयर तय किया है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी 116.15 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. आइए आपको इस आईपीओ के बारे में विस्तार से बताते हैं.

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए 35 करोड़ रुपये

आईपीओ से पहले ही कंपनी ने 24 सितंबर को एंकर निवेशकों से 35 करोड़ रुपये हासिल कर लिए. इसके तहत 28.7 लाख शेयर 121 रुपये प्रति शेयर की दर से अलॉट किए गए. इस एंकर बुक में Nomura Singapore, HDFC Bank, Vinay Growth Fund, Steptrade Revolution Fund, Santosh Industries और Swyom India Alpha Fund जैसे बड़े संस्थागत निवेशक शामिल रहे.

इश्यू का स्ट्रक्चर

जिनकुशल इंडस्ट्रीज का यह आईपीओ कुल 86 लाख शेयरों के फ्रेश इश्यू के साथ आ रहा है, जिसकी वैल्यू 104.54 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी है, जिसकी राशि 11.61 करोड़ रुपये होगी. ओएफएस में प्रमोटर अनिल कुमार जैन, अभिनव जैन और संध्या जैन अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

ग्रे मार्केट प्रीमियम

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. 25 सितंबर को नॉन-लिस्टेड शेयर 142 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. यह प्राइस बैंड के अपर एंड (121 रुपये) से करीब 17.5% ज्यादा है, यानी 21 रुपये का प्रीमियम.

लिस्टिंग और अलॉटमेंट डिटेल्स

यह आईपीओ 29 सितंबर को बंद होगा. अलॉटमेंट 30 सितंबर को पूरा होने की उम्मीद है. 1 अक्टूबर को सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर आ जाएंगे. कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर 2025 को NSE और BSE पर लिस्ट होने की संभावना है.

- प्राइस बैंड: 115 – 121 रुपये प्रति शेयर
- एक लॉट: 120 शेयर
- अपर बैंड पर एक लॉट की कीमत: 14,520 रुपये
- रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (1,440 शेयर) तक अप्लाई कर सकते हैं.

ब्रोकरेज की प्रतिक्रिया
आनंद राठी रिसर्च ने जिनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ को लॉन्ग टर्म निवेश के लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि कंपनी गैर-ओईएम कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की प्रमुख एक्सपोर्टर है और इसकी यूएई व अमेरिका में भी सब्सिडियरी कंपनियां मौजूद हैं. कंपनी ने हाल ही में अपना ब्रांड HexL लॉन्च किया है और अब यह खुद के प्रोडक्ट्स पर केंद्रित ग्राहक-आधारित मॉडल की ओर बढ़ रही है. ब्रोकरेज के मुताबिक, अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का P/E रेश्यो 30.1x और EV/EBITDA 22x है. आईपीओ के बाद इसका मार्केट कैप लगभग 464.4 करोड़ रुपये होगा. उनका मानना है कि यह इश्यू वैल्यूएशन के लिहाज से उचित है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

6 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

47 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago