होम / बिजनेस / जिंदल स्टेनलेस ने इस प्रोजेक्ट के लिए ReNew Power से मिलाया हाथ
जिंदल स्टेनलेस ने इस प्रोजेक्ट के लिए ReNew Power से मिलाया हाथ
कंपनी का मानना है कि यह यूनिक मॉडल कॉरपोरेट इंडिया द्वारा बिजली की खरीद के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
लीडिंग स्टेनलेस-स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी, ReNew Power के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. इस अनुबंध के तहत 300 MW का नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य कंपनी की ओडिशा और जयपुर स्थित इकाई को बिजली की आपूर्ति करना है.
2024 तक अमल में आएगा
जिंदल स्टेनलेस की तरफ से बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट के तहत सोलर और विंड टेक्नोलॉजी से प्रति वर्ष 700 मिलियन यूनिट उत्पन्न की जाएगी. हालांकि, उच्च क्षमता वाले इस सोलर-विंड हाइब्रिड सलूशन से अधिक मात्रा में बिजली उत्पन्न होने की भी उम्मीद है. इस मौके पर जिंदल स्टेनलेस के MD Abhyuday Jindal ने कहा कि हम देश के नेट-जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह कदम हमारे संकल्प को और मजबूत करता है. ReNew Power के साथ हमारा यह प्रोजेक्ट मई 2024 तक अमल में आ सकता है और यह प्रति वर्ष 6.5 लाख टन से अधिक कार्बन कटौती में मदद करेगा.
क्रांतिकारी बदलाव लाएगा
उन्होंने आगे कहा कि अपने ESG लक्ष्यों का का पीछे करते हुए हमने विभिन्न पहलों के माध्यम से वित्त वर्ष 22 में अपने कार्बन उत्सर्जन में 1.4 लाख टन की कमी की है और 2050 तक नेट-जीरो कार्बन एमिशन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वहीं, ReNew Power के संस्थापक, अध्यक्ष और CEO सुमंत सिन्हा ने कहा कि भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विकास में जिंदल स्टेनलेस के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है. हमारा मानना है कि यह यूनिक मॉडल कॉरपोरेट इंडिया द्वारा बिजली की खरीद के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. बता दें कि जिंदल स्टेनलेस की स्थापना 1970 में ओपी जिंदल ने की थी.
टैग्स