होम / बिजनेस / क्या 60% स्टाफ को छुट्टी पर भेज रही है जेट एयरवेज? CEO ने दिया ये जवाब

क्या 60% स्टाफ को छुट्टी पर भेज रही है जेट एयरवेज? CEO ने दिया ये जवाब

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि जेट एयरवेज 60 फीसदी कर्मचारियों को बिना वेतन के लंबी छुट्टी पर भेज रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जेट एयरवेज को लेकर सामने आ रहीं खबरों को कंपनी के सीईओ संजीव कपूर ने गलत करार दिया है. उनका कहना है कि मीडिया में आ रहीं खबरें 100% गलत है. दरअसल, इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि फिर से उड़ान भरने की तैयारी में जुटी जेट एयरवेज में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. कंपनी ने 60 फीसदी कर्मचारियों को बिना वेतन के लंबी छुट्टी पर भेजने की घोषणा की है. 

ट्वीट कर बताई सच्चाई
संजीव कपूर ने ट्वीट करके ऐसी खबरों को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि  सीनियर मैनेजमेंट सहित 60% कर्मचारियों को अनपेड लीव पर भेजने की बात पूरी तरह गलत है और किसी को नौकरी से नहीं निकाला गया है. कपूर में स्पष्ट किया है कि सभी कर्मचारियों को नवंबर का वेतन दिया गया है और दिसंबर में भी समय पर सैलरी दी जाएगी. बता दें कि जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने की तैयारी में है. हालांकि, इसमें लगातार देरी हो रही है. पहले कहा गया था कि कंपनी अक्टूबर से ऑपरेशन शुरू कर देगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.

जल्द होगी वापसी 
इससे पहले, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने जेट एयरवेज (Jet Airways) के नए मालिक जालान-कलरॉक समूह (Jalan-Kalrock consortium) को एविएशन कंपनी के कर्मचारियों के बकाया प्रॉविडेंट फंड का पैसा और ग्रेच्युटी को देने का निर्देश दिया था. वहीं, जालान-कलरॉक कंसोर्टियम के बोर्ड मेंबर, अंकित जालान ने एक बयान में बताया कि जेट एयरवेज के मौजूदा कर्मचारियों में करीब 60% इसके पूर्व कर्मचारी हैं. उन्होंने कहा कि जेट एयरवेज की काफी अच्छी साख है और इसके रिवाइवल प्लान को सपोर्ट मिल रहा है. हम जल्द ही आसमान में वापसी करेंगे.

2019 में बंद हो गई थीं उड़ानें
मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि कंपनी ने मौजूदा कर्मचारियों के वेतन में 50 फीसदी की कटौती करते हुए 60 फीसदी कर्मचारियों को बिना वेतन के लंबी छुट्टी पर भेजने की घोषणा कर दी है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि जेट एयरवेज 1 दिसंबर, 2022 से 60 फीसदी कर्मचारियों को लीव विदाउट पे पर भेज रही है, क्योंकि उसके पास इन कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए फंड्स नहीं हैं. गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने 2019 में अपनी उड़ानें बंद करने का ऐलान किया था, अब तीन साल कंपनी कमबैक कर रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

22 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

23 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

22 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

22 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago