✕

होम / बिजनेस / जापान भारत में करेगा 6 लाख करोड़ का निवेश, AI और चिप सेक्टर में खुलेंगे रोजगार के अवसर

जापान भारत में करेगा 6 लाख करोड़ का निवेश, AI और चिप सेक्टर में खुलेंगे रोजगार के अवसर

जापान का यह निवेश न सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा बल्कि भारतीय युवाओं और इंजीनियरों के लिए रोजगार और रिसर्च के नए अवसर खोलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत–जापान रिश्तों में नया आयाम जुड़ने जा रहा है. जापान अगले 10 सालों में भारत में करीब 6 लाख करोड़ रुपये (10 ट्रिलियन येन) का निवेश करेगा. यह निवेश मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर केंद्रित होगा. इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. सुरक्षा और व्यापारिक रिश्तों पर फोक

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने इस निवेश योजना की घोषणा की. वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के प्रधानमंत्री 17 साल बाद सुरक्षा सहयोग पर साझा घोषणा को नया रूप देंगे. इसके अलावा, निवेश मोबिलिटी. पर्यावरण और चिकित्सा जैसे 8 प्रमुख क्षेत्रों में भी किया जाएगा.

AI और सेमीकंडक्टर में बंपर मौके

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निवेश खासतौर पर जापानी कंपनियों को भारत में AI और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में विस्तार करने में मदद करेगा. इसके चलते बड़ी संख्या में भारतीय इंजीनियरों और विशेषज्ञों को नौकरी मिलेगी. दोनों देशों के बीच AI Cooperation Initiative के तहत युवा रिसर्चर्स का आदान–प्रदान भी होगा. इसी क्रम में पीएम मोदी और पीएम इशिबा जापानी कंपनी Tokyo Electron की चिप फैक्ट्री का दौरा करेंगे.

स्टार्टअप्स और टैलेंट को मिलेगा बढ़ावा

जापान भारत के स्टार्टअप्स को भी मजबूती देगा. Japan International Cooperation Agency (JICA) पहले ही तेलंगाना के स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता दे चुकी है. इसके अलावा, जापान को 2030 तक लगभग 7.9 लाख विशेषज्ञ कर्मचारियों की जरूरत होगी. जबकि भारत हर साल करीब 15 लाख इंजीनियर तैयार करता है. इसी वजह से जापानी कंपनियां भारतीय टैलेंट हायरिंग पर जोर दे रही हैं.

जापानी कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी

कई जापानी कंपनियां पहले से ही भारत में सक्रिय हैं.

- Sompo Care (नर्सिंग कंपनी) ने भारत में ट्रेनिंग सेंटर खोला है और भारतीय कर्मचारियों को नियुक्त करना शुरू कर दिया है.
- Sekisho (ऊर्जा कंपनी) भारतीय छात्रों को जापानी कंपनियों से जोड़ने और भाषा शिक्षा व नौकरी प्लेसमेंट में मदद कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

17 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

19 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

11 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

9 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

12 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

13 hours ago