होम / बिजनेस / शिंजो आबे के निधन का जापान की इकोनॉमी पर क्या पड़ेगा असर? मॉनिटरी पॉलिसी का अब क्या होगा?

शिंजो आबे के निधन का जापान की इकोनॉमी पर क्या पड़ेगा असर? मॉनिटरी पॉलिसी का अब क्या होगा?

शिंजो आबे के निधन की खबर आम होते ही जापान के स्टॉक एक्सचेंज ने अपनी सभी शुरुआती बढ़त को गंवा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे अब हमारे बीच नहीं हैं. गोली लगने से उनकी मौत हो गई है. शिंजो आबे के निधन की खबर आम होते ही जापान के स्टॉक एक्सचेंज ने अपनी सभी शुरुआती बढ़त को गंवा दिया. माना जा रहा है कि आबे के निधन से बैंक ऑफ जापान की मॉनिटरी पॉलिसी पर भी असर पड़ सकता है.

पहली दिख रही थी तेजी
शिंजो आबे को गोली लगने की खबर आने से पहले तक जापान का निकेई इंडेक्स 1.4 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था. लेकिन जैसे ही पता चला कि पूर्व प्रधानमंत्री की मौत हो गई है, बाजार भी इस गम में अपनी बढ़त भूल गया. मार्केट बंद होने तक 1.4% की बढ़त महज 0.1 फीसदी पर आ गई. कारोबारी दिन की समाप्ति पर निकेई इंडेक्स 26,517 अंकों पर बंद हुआ है.

टॉपिक्स इंडेक्स भी प्रभावित
वहीं, टॉपिक्स इंडेक्स भी अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और सिर्फ 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,887 अंकों पर बंद हुआ. शिंजो आबे को उनकी आर्थिक नीतियों के लिए पहचाना जाता है. जापान की तरक्की में उनका महत्वपूर्ण योगदान है. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई साहसी फैसले लिए थे, ताकि जापान की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सके. जानकर मानते हैं कि आबे का जाना जापान की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है, भले ही वह अब PM की कुर्सी पर नहीं थे, लेकिन उनका अनुभव, आर्थिक सुधारों की समझ देश के काम आ सकती थी. अब स्टॉक मार्केट को भी संकट का सामना करना पड़ सकता है. 

पद्म विभूषण से थे सम्मानित
कहा जाता है कि जापान को भारत का विश्वसनीय दोस्त और आर्थिक सहयोगी बनाने में शिंजो आबे की अहम भूमिका रही है. जनसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों लिए भारत ने 2021 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था. गौरतलब है कि आबे की आर्थिक नीतियों ने एक नए शब्‍द 'आबेनॉमिक्‍स' को जन्‍म दिया था. इसकी तर्ज पर भारत में पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों को 'मोदीनॉमिक्‍स' कहा जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

8 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

10 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

10 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

13 hours ago