होम / बिजनेस / जय प्रकाश एसोसिएट्स नहीं चुका पाया इतने हजार करोड़ का कर्ज

जय प्रकाश एसोसिएट्स नहीं चुका पाया इतने हजार करोड़ का कर्ज

 जेपी एसोसिएट ने बीएसई में ये जानकारी देते हुए कहा कि वो 30 जून को 1660 करोड़ का मूल और 2384 करोड़ का ब्‍याज चुकाने से चूक गई. हालांकि कंपनी का कहना है कि वो सारा कर्ज चुकाने को लेकर प्रयास कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

संकटग्रस्त जेपी समूह की परेशानी खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है. जेपी एसोसिएट्स  का ताजा संकट ये है कि वो उसके द्वारा चुकाए जाने वाली रकम को एक बार फिर जमा करने से चूक गई है. कंपनी कुल 4044 करोड़ रुपये की रकम नहीं चुका पाई. इस 4044 करोड़ रुपये की रकम में 1,660 करोड़ रुपये का मूल और 2,384 करोड़ रुपये की ब्याज की राशि शामिल है. कंपनी ने ये कर्ज कई बैंकों से लिया है. 

कितनी है कंपनी की कुल देनदारी  
कंपनी ने अलग-अलग बैंको से कोई 29477 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, जिसे कंपनी को 2037 तक चुकाना है. लेकिन कंपनी अभी तक इस कर्ज का एक बड़ा हिस्‍सा चुका चुकी है. अभी कंपनी पर 4044 करोड़ रुपये बकाया रह गया है. इसमें 1,660 करोड़ रुपये की मूल राशि और 2,384 करोड़ रुपये के ब्याज की राशि शामिल है. कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि 29,477 करोड़ रुपये की कुल उधारी में से 18,319 करोड़ रुपये की रकम प्रस्तावित विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) में स्थानांतरित करने पर और कम हो जाएंगे, जिसके लिए सभी स्‍टॉकहोल्‍डरों का अनुमोदन मिल चुका है लेकिन उस पर राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का अनुमोदन बाकी रह गया है. कंपनी ने कहा है कि लगभग सारा कर्ज रिस्‍ट्रक्‍चर हो चुका है.

कंपनी सीमेंट कारोबार का करेगी विनिवेश  
कंपनी ने समूचे कर्ज को लेकर ये भी कहा है कि वो अपने सीमेंट कारोबार का प्रस्‍तावित विनिवेश करने जा रही है और उसका पुनर्गठन भी करेगी. इसके बाद लगभग सारा कर्ज शून्‍य हो जाएगा. जेएएल ने यह भी कहा कि ICICI बैंक ने कंपनी के खिलाफ दिवाला और दिवालियापन संहिता 2016 की धारा 7 के तहत आरबीआई के निर्देश पर NCLT इलाहाबाद से संपर्क किया था. फाइलिंग में कहा गया है, मामला NCLT द्वारा स्वीकृत एसपीवी को अचल संपत्ति के हस्तांतरण की व्यवस्था की योजना के साथ तय होने के लिए बाकी रह गया है. 

ICICI और SBI कर चुके हैं NCLT का रूख 
सितंबर 2018 में, ICICI बैंक ने JAL के खिलाफ दिवालिया याचिका दायर की थी. सिर्फ  ICICI बैंक ही नहीं देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने भी 15 सितंबर, 2022 तक कुल 6,893.15 करोड़ रुपये के डिफ़ॉल्ट का दावा करते हुए जेएएल के खिलाफ एनसीएलटी का रुख किया है. हाल ही में, जेएएल और उसके ग्रुप की कंपनियों ने एक उद्यम में अपनी बाकी सीमेंट संपत्ति डालमिया भारत लिमिटेड को बेचने की घोषणा की है. इससे वो 5,666 करोड़ हासिल कर अपने कर्ज को और कम पाने में सफल होगी. हालाँकि, जयप्रकाश एसोसिएट के खिलाफ कई पक्षों ने एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का दरवाजा खटखटाया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago