होम / बिजनेस / ITR 1,2,3,4, आपको कौन सा करना है फाइल ?

ITR 1,2,3,4, आपको कौन सा करना है फाइल ?

लोग आईटीआर तो फाइल करना चाहते हैं लेकिन कुछ जान‍कारियों के न होने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं या गलत कर देते हैं. आज हम आपके लिए उसी से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है. ऐसे में अगर आपने भी अभी तक टैक्‍स फाइल नहीं किया है तो आप इस तारीख तक अपना आईटीआर दाखिल कर दें. लेकिन कई बार लोगों के मन में इस बात को लेकर दुविधा रहती है कि आखिर उन्‍हें आईटीआर के लिए कौन सा फॉर्म भरना है. ITR-1, ITR-2, ITR-3 या ITR- 4. सरकार की ओर से आईटीआर 1 और आईटीआर 4 को ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा दे दी है. दरअसल इसी परेशानी में कई बार लोगों को कई लोगों से पूछताछ करनी पड़ती है. जो परेशानी भरा होता है. ऐसे में आइए जानते हैं एक्‍सपर्ट से कि आखिर किसके लिए कौन सा फॉर्म बना है. 

किसे भरना है आईटीआर 
आईटीआर के लिए फॉर्म का चयन करने से पहले ये जरूरी है कि आप ये जानें कि आप आईटीआर के दायरे में आते भी हैं या नहीं. दरअसल आईटीआर उसे फाइल करना होता है जो सरकार के द्वारा दी गई छूट के दायरे से बाहर है, जिसकी आय छूट के दायरे के अंतर्गत है उसे आयकर दाखिल करने की जरूरत नहीं है. अगर आपकी उम्र 60 साल से कम है तो आपके लिए ये छूट की सीमा 2.50 लाख रुपये है और अगर आप 60 से 80 साल के बीच हैं तो उनके लिए ये 3 लाख रुपये है. 80 साल से अधिक उम्र वालों के लिए यह 5 लाख रुपये है. यही नहीं आयकर विभाग की ओर से धारा 80C, 80 CCD, 80D, 80 G, 80TTA, 80 TTB, का प्रावधान किया गया है जिसके तहत आप कर कटौती को बचा सकते हैं. हालांकि लोग अपना आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म-16 का इंतजार कर रहे हैं. आम तौर पर, वेतनभोगी व्यक्तियों को निर्धारण वर्ष के 15 जून को या उससे पहले अपने नियोक्ता से फॉर्म 16 प्राप्त होता है.

सही ITR फाइलिंग फॉर्म का चुनाव महत्वपूर्ण है
आईटीआर फाइल करते समय आपको सही फार्म का चयन करना बेहद जरूरी है. अगर आपने गलत फॉर्म पर अपना आईटीआर फाइल किया तो आपकी रिटर्न गलत हो सकती है. जिसे आयकर विभाग खारिज भी कर सकता है. आप किस फॉर्म पर अपना आईटीआर फाइल करेंगें ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप करते क्‍या हैं. मसलन अगर आप किसी कंपनी में नौकरी करते हैं और वहां से सैलरी लेते हैं तो आप आईटीआर फॉर्म 1 का उपयोग करके रिटर्न फाइल कर सकते हैं. लेकिन अगर आप सैलरी के साथ-साथ निवेश भी करते हैं तो आपको फार्म 2 का इस्‍तेमाल करना चाहिए. वहीं अगर आप खुद का कोई रोजगार करते हैं और उससे आय अर्जित करते हैं तो आपको आईटीआर 3 फॉर्म फाइल करना चाहिए. दूसरी ओर, यदि आप अपने आय स्रोत के रूप में व्यावसायिक लाभ के साथ स्व-नियोजित हैं, तो आपको आईटीआर फॉर्म 3 का उपयोग करके अपना रिटर्न दाखिल करना चाहिए. 

आईटीआर फॉर्म 1: अगर आपकी आय 50 लाख रुपये तक है तो आपको फॉर्म 1 दायर करना चाहिए. 50 लाख आपकी सैलरी से, पेंशन से या घर की संपत्ति से आय अर्जित की है तो आप इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

आईटीआर फॉर्म 2: अगर आपकी आय 50 लाख रुपये से ज्‍यादा है और आप HUF (hindu Undivided Family) से हैं तो आप फॉर्म 2 फाइल कर सकते हैं. इसी तरह आपकी आय व्यवसाय या पेशे से होने वाले लाभ से नहीं होनी चाहिए. आप आईटीआर-2 फाइल कर सकते हैं.

आईटीआर फॉर्म 3 : ऐसे व्‍यक्ति या HUF जो बिजनेस और प्रोफेशन से आय अर्जित करते हों वो फॉर्म 3 का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

आईटीआर फॉर्म 4: सरल रूप हैं जो बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम करदाताओं द्वारा भरा जाता है. 

आईटीआर फॉर्म 5 :एलएलपी और व्यवसायों द्वारा दायर किया जाता है.

आईटीआर फॉर्म 6 क्रमशः व्यवसायों द्वारा दायर किया जाता है

आईटीआर फॉर्म 7 एलएलपी और व्यवसायों द्वारा दायर किया जाता है.

हालांकि आयकर विभाग को अभी वित्तीय वर्ष (FY) 2022-23 के लिए अलग-अलग ITR फॉर्म की जानकारी के संबंध में निर्देश जारी करना है. उम्‍मीद की जा रही है कि वो जल्‍द ही जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद स्थिति और साफ हो जाएगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

11 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

12 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

14 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

15 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

15 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

11 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

12 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

15 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

12 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

14 hours ago