होम / बिजनेस / ITC के चेयरमैन संजीव पुरी की कितनी हुई Salary Hike!

ITC के चेयरमैन संजीव पुरी की कितनी हुई Salary Hike!

संजीव पुरी का कार्यकाल अगले साल समाप्त हो रहा है, लेकिन ITC बोर्ड ने उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने की सिफारिश की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सिगरेट से लेकर होटल इंडस्ट्री तक में अपनी एक अलग पहचान बना चुके ITC ग्रुप ने अपने चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर की सैलरी में इजाफा किया है. संजीव पुरी (Sanjiv Puri) को सैलरी के रूप में वित्त वर्ष 2023 में 16.31 करोड़ का भुगतान किया गया. ये आंकड़ा एक साल पहले उन्हें दिए गए 12.59 करोड़ रुपए से 29.5 प्रतिशत अधिक रहा. FY23 के लिए ITC की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पुरी को किए जाने वाले भुगतान में 2.88 करोड़ रुपए मूल वेतन, 12.86 करोड़ रुपए परफॉरमेंस बोनस एवं कमीशन और 57.38 लाख रुपए के अन्य लाभ शामिल हैं.

बढ़ सकता है पुरी का कार्यकाल 
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पुरी का कार्यकाल 21 जुलाई, 2024 को समाप्त हो रहा है, लेकिन आईटीसी बोर्ड ने उनके कार्यकाल को पांच साल और बढ़ाने की सिफारिश की है. इस प्रस्ताव पर 112वीं वार्षिक आम बैठक में चर्चा की जाएगी. बता दें कि पिछले साल FMCG सेक्टर के अधिकांश प्रमुखों की सैलरी में कटौती हुई है, लेकिन पुरी को सैलरी हाइक मिला है. उदाहरण के तौर पर नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायणन के 2022 के वेतन में 6 प्रतिशत की कटौती हुई, जिससे उनका वार्षिक वेतन एक साल पहले के 18.8 करोड़ से घटकर 17.7 करोड़ रुपए हो गया.

होटल बिजनेस अलग करने की तैयारी  
इसी तरह, हिंदुस्तान यूनिलीवर के पूर्व सीईओ संजीव मेहता, जिन्होंने जून में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, को वित्त वर्ष 2023 में एनुअल सैलरी के रूप में 22.36 करोड़ मिले, जो पिछले वर्ष के लगभग समान है. यानी उन्हें कोई खास सैलरी हाइक नहीं मिला. वित्त वर्ष 2012 में, मेहता को 22.07 करोड़ रुपए मिले थे, जो वित्त वर्ष 2011 में मिले 15 करोड़ से 47 प्रतिशत अधिक था. पुरी की वेतन वृद्धि भी ऐसे समय हुई है जब ITC के होटल बिजनेस को अलग करने की चर्चा जोरों पर है. 

अब अच्छा चल रहा बिजनेस 
ITC होटल कारोबार के साथ-साथ FMCG बिजनेस में भी अपनी अलग पहचान रखती है. कंपनी ने हाल ही में कहा था कि कोरोना संकट खत्म होने की वजह से उसका होटल बिजनेस अच्छा चल रहा है और उसके इन्फोटेक डिवीजन का IPO भी समय पर आ जाएगा. एक मीडिया रिपोर्ट में ITC लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी के हवाले से बताया गया था कि लंबी अवधि की कामकाजी संभावनाओं को देखते हुए ITC होटल बिजनेस को अलग करने की योजना पर काम कर रही है. हालांकि, ITC की ये प्लानिंग नई नहीं है, 2019 में भी कंपनी ने ऐसे संकेत दिए थे, लेकिन कोरोना के चलते इस योजना को टाल दिया गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago