होम / बिजनेस / Hinduja Global के ठिकानों पर IT विभाग ने मारा छापा, क्या है पूरा मामला?

Hinduja Global के ठिकानों पर IT विभाग ने मारा छापा, क्या है पूरा मामला?

टैक्स भुगतान से बचने के आरोपों के तहत मुंबई एवं अन्य कई शहरों में Hinduja Global के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने माने हिंदुजा ग्लोबल (Hinduja Global Solutions) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल आयकर विभाग (IT Department) ने मुंबई और अन्य शहरों में मौजूद हिंदुजा ग्लोबल के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. टैक्स का भुगतान न करने के आरोप के तहत हिंदुजा ग्लोबल सोल्यूशंस के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. 

क्या है पूरा मामला?
यह जानकारी मामले से जुड़े एक अधिकारी ने मीडिया के साथ साझा की है. अधिकारी ने मीडिया को बताया कि टैक्स भुगतान से बचने के आरोपों के तहत मुंबई एवं अन्य कई शहरों में मौजूद हिंदुजा ग्लोबल सोल्यूशंस (Hinduja Global Solutions) के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी बताया कि आयकर नियमों के अनुसार केवल दफ्तरों और कार्यालयों पर ही खोजबीन की जा सकती है और इसीलिए आयकर विभाग (IT Department) द्वारा की गई छापेमारी में सिर्फ दफ्तरों और कार्यालयों की जांच की जा रही है. 

क्या है Hinduja Global का प्लान?
इस मामले पर फिलहाल हिंदुजा ग्लोबल (Hinduja Global) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को यह भी बताया है कि आयकर विभाग द्वारा लिया गया एक्शन GAAR (सामान्य एंटी-अवॉयडेंस नियमों) से भी संबंधित है. आपको बता दें कि पहले ऐसी कई खबरें सामने आ रही थीं जिनमें दावा किया गया था कि आयकर विभाग द्वारा हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) पर छापेमारी की गई है लेकिन आयकर विभाग द्वारा हिंदुजा ग्लोबल के मुंबई एवं अन्य जगहों पर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

शेयर मार्केट में Hinduja Global
अगर शेयर मार्केट में हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) की बात करें तो हिंदुजा ग्लोबल सोल्यूशंस में आज 0.18% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 945.75 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. जहां पिछले एक महीने के दौरान हिंदुजा ग्लोबल के शेयरों में लगभग 0.80% की वृद्धि देखने को मिली है, वहीं पिछले महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमत में लगभग 15% की गिरावट दर्ज की गई है. इस साल की शुरुआत से अभी तक हिंदुजा ग्लोबल के शेयरों में लगभग 28.27% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.
 
यह भी पढ़ें: BSE पर लिस्टेड कंपनियों ने पहली बार छुआ 4 ट्रिलियन डॉलर्स का आंकड़ा, बनाया रिकॉर्ड!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago