✕

होम / बिजनेस / क्‍या गेम चेंजर साबित हो पाएगी हाउसिंग और सोलेराइजेशन स्‍कीम, जिसका FM ने किया है ऐलान

क्‍या गेम चेंजर साबित हो पाएगी हाउसिंग और सोलेराइजेशन स्‍कीम, जिसका FM ने किया है ऐलान

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिस नई आवासीय योजना को लाने का ऐलान किया है उसके तहत अनाधिकृत इलाकों में रहने वाले लोगों को आवास लेने में मदद की जाएगी.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम आवास योजना के बढ़ाए गए दायरे को लेकर अपने बजट भाषण में कई अहम बातें कहीं हैं. उन्‍होंने कहा कि सरकार ने अगले 5 साल के अंदर 2 करोड़ से ज्‍यादा घर बनाने का संकल्‍प लिया है. सरकार अनाधिकृत कालोनियों से लेकर झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए हाउसिंग स्‍कीम लाने की भी तैयारी कर रही है. 

क्‍या कहा वित्‍त मंत्री ने? 
इस घोषणा को लेकर वित्‍त मंत्री ने कहा कि कोविड जैसी महामारी आने के बावजूद पीएम आवास योजना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्‍होंने कहा कि सरकार जल्‍द ही तीन करोड़ घर बनाने के अपने लक्ष्‍य तक पहुंचने वाली है. उन्‍होंने ये भी कहा कि सरकार अगले पांच सालों में 2 करोड़ और घर बनाने जा रही है. 

मीडिल क्‍लास के लिए आए नई हाउसिंग स्‍कीम 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जो लोग झुग्गियों, कच्‍चे मकानों और अनाधिकृत कालोनियों में रह रहे हों उनके लिए सरकार एक नई हाउसिंग स्‍कीम लेकर आएगी, जिससे उस तपके को भी अपना घर मिले. इस स्‍कीम के तहत उन्‍हें आर्थिक मदद दी जाएगी जिससे वो अपना घर बना सके. 

रूफटॉप सोलर योजना से मिलेगा रोजगार 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ये भी कहा कि पीएम मोदी ने जिस सूर्योदय योजना को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन लॉन्‍च किया किया उसके तहत देश के 1 करोड़ लोगों के घरों की छत पर सोलर सिस्‍टम लगाया जाएगा. इससे जहां वो 300 यूनिट तक बिजली पैदा करके अपना बिल जीरो कर सकेंगे वहीं उनकी जरूरत के बाद जो बचेगी उसे बेचकर वो पैसे भी कमा सकेगें. उन्‍होंने कहा कि हर परिवार इसके जरिए सालाना 15000 रुपये से लेकर 18000 रुपये तक की बिजली बचा भी सकेगा. अपने ईवी वाहनों को चार्ज भी कर सकेंगे. इस योजना से लोकल लेवल उन्‍हें लगाने जैसे रोजगार भी पैदा होंगे.  

ये भी पढ़ें: Budget 2024: वित्त मंत्री ने जिस Lakhpati Didi का किया जिक्र, उसके बारे में जानते हैं आप?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

9 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

10 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

10 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

10 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

10 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

15 hours ago