✕

होम / बिजनेस / IPO की बहार: एक हफ्ते में 14 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,300 करोड़

IPO की बहार: एक हफ्ते में 14 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,300 करोड़

लगभग ₹7,300 करोड़ की पूंजी जुटाने की योजना यह दर्शाती है कि कंपनियों में बाजार को लेकर विश्वास बढ़ा है और निवेशकों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का IPO बाजार इस सप्ताह में जोरदार हलचल के लिए तैयार है, क्योंकि 28 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल 14 कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू लेकर आ रही हैं. इनसे मिलकर कंपनियां कुल 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं. इनमें 5 मेनबोर्ड IPO और 9 SME सेगमेंट की पेशकशें शामिल हैं, जो प्राथमिक बाजार में निवेशकों की नई रुचि को दर्शाता है. आइए आपको इनके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

मेनबोर्ड से आएंगे 5 बड़े IPO
इन 14 में से 5 IPO मेनबोर्ड से हैं, जो कि लगभग 7,008 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं, 9 SME कंपनियां अपने शेयर SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करेंगी. इसके अलावा, 12 कंपनियों की लिस्टिंग अगले सप्ताह भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर होने वाली है.

29 जुलाई से शुरू होंगे मेनबोर्ड के इश्यू
29 जुलाई को Laxmi India Finance और Aditya Infotech (CP Plus ब्रांड के तहत परिचालन करने वाली कंपनी) के IPO लॉन्च होंगे.  Laxmi India Finance 150-158 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 254 करोड़ रुपये जुटाने की योजना. वहीं, Aditya Infotech 675 रुपये के अपर बैंड पर 1,300 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय है.

30 जुलाई को NSDL का बहुप्रतीक्षित IPO
National Securities Depository Ltd (NSDL) का बहुप्रतीक्षित IPO 30 जुलाई को खुलेगा. NSDL (जिसे IDBI बैंक, NSE और UTI का समर्थन प्राप्त है) 4,011.6 करोड़ रुपये का फंड एक ऑफर-फॉर-सेल के जरिए जुटाएगी. उसी दिन Sri Lotus Developers & Realty (792 करोड़ रुपये) और M&B Engineering (650 करोड़ रुपये) के IPO भी खुलेंगे.

SME सेगमेंट में भी हलचल
SME क्षेत्र में IPO की बाढ़ सी आ गई है.

- 28 जुलाई को दो SME कंपनियों – Umiya Mobile (24.88 करोड़ रुपये) और Repono Logistics (26.68 करोड़ रुपये) के इश्यू खुलेंगे.
- 29 जुलाई को पंजाब की कंपनी Kaytex Fabrics के इश्यू की शुरुआत होगी.
- 30 जुलाई को Takyon Networks (20.5 करोड़ रुपये), Mehul Colours (21.66 करोड़ रुपये) और B D Industries Pune (45.36 करोड़ रुपये) के IPO खुलेंगे.
- 31 जुलाई को Renol Polychem (25.77 करोड़ रुपये) और Cash Ur Drive Marketing (60.79 करोड़ रुपये) अपने इश्यू लॉन्च करेंगे.
- 1 अगस्त को Flysbs Aviation के इश्यू के साथ SME IPO सीजन का समापन होगा.

सभी IPO तीन दिन के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे.

अगले सप्ताह लिस्ट होने जा रही हैं 12 कंपनियां
- 30 जुलाई को: Indiqube Spaces और GNG Electronics की लिस्टिंग.
- 31 जुलाई को: Brigade Hotel Ventures
- 1 अगस्त को: Shanti Gold International

SME लिस्टिंग में भी रफ्तार:
- 28 जुलाई: Savy Infra & Logistics और Swastika Castal
- 29 जुलाई: Monarch Surveyors & Engineering Consultants
- 30 जुलाई: TSC India
- 1 अगस्त: Patel Chem Specialities, Shree Refrigerations, और Sellowrap Industries

IPO बाजार की इस तेज रफ्तार से निवेशकों के लिए अवसरों की भरमार है, जो आने वाले दिनों में स्टॉक मार्केट की दिशा को तय कर सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago