✕

होम / बिजनेस / IPhone की बिक्री में 13.5% की बढ़त, भारत से कमाया रिकॉर्ड रेवेन्यू

iPhone की बिक्री में 13.5% की बढ़त, भारत से कमाया रिकॉर्ड रेवेन्यू

Apple ने न केवल अमेरिका और यूरोप जैसे पारंपरिक बाजारों में अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि भारत और अन्य उभरते देशों में भी मजबूत पकड़ बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेक दिग्गज Apple ने जून 2025 में समाप्त तीसरी तिमाही में वैश्विक बाजारों से रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया है. कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अमेरिका, भारत, कनाडा, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिम एशिया जैसे प्रमुख क्षेत्रों से उसकी कमाई में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है.

iPhone बिक्री में 13.5% की वृद्धि, 44.6 अरब डॉलर का कारोबार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Apple के सीईओ टिम कुक ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में बताया कि तिमाही में कंपनी के तीन प्रमुख क्षेत्रों iPhone, Mac और सेवाओं में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई. उन्होंने कहा, “हमने iPhone के लिहाज से जून तिमाही में नया रिकॉर्ड बनाया है. हर भौगोलिक क्षेत्र में iPhone की बिक्री में वृद्धि देखने को मिली. खासकर भारत, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया और ब्राजील जैसे उभरते बाजारों में यह ग्रोथ दोहरे अंकों में रही.” iPhone की बिक्री सालाना आधार पर 13.5% बढ़कर 44.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई.

भारत बना iPhone का प्रमुख निर्माण केंद्र

Apple ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone के निर्यात में भारत की भागीदारी में भारी इजाफा हुआ है. काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, अप्रैल से जून 2025 के बीच अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhone में से 71% की आपूर्ति भारत से की गई. जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा सिर्फ 31% था. इसके उलट, Mac, iPad और Apple Watch जैसे अन्य उत्पादों की अधिकांश आपूर्ति वियतनाम से की जाती है.

भारत में बना रेवेन्यू का नया कीर्तिमान

Apple ने भारत से ‘रिकॉर्ड रेवेन्यू’ दर्ज किया है. कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह कितना था, लेकिन टिम कुक के अनुसार, भारत अब Apple के लिए न केवल एक बड़ा उपभोक्ता बाजार बन रहा है, बल्कि एक महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब भी बनता जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

22 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

23 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

23 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

2 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago