✕

होम / बिजनेस / IOCL का स्पष्ट संदेश : आर्थिक हित सर्वोपरि, रूस से तेल आयात जारी रहेगा

IOCL का स्पष्ट संदेश : आर्थिक हित सर्वोपरि, रूस से तेल आयात जारी रहेगा

जहां एक ओर अमेरिका रूस से तेल आयात को लेकर रणनीतिक दबाव बना रहा है, वहीं भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने दो टूक कह दिया है कि वह चालू तिमाही में भी रूसी कच्चे तेल का आयात जारी रखेगी. कंपनी ने कहा कि इसका निर्णय देश की आर्थिक स्थितियों और वैश्विक बाजार मूल्य पर निर्भर करेगा.

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत का रुख स्पष्ट

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल आयात करने को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी. इसके अलावा वॉशिंगटन पहले ही 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा कर चुका है. हालांकि अमेरिका की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से अतिरिक्त टैरिफ लागू करने को लेकर कोई नई अधिसूचना नहीं आई है. लेकिन इसके बावजूद IOCL ने साफ कर दिया है कि सस्ता कच्चा तेल जहां मिलेगा, वहीं से खरीदा जाएगा और इस समय रूस एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना हुआ है.

रूसी तेल का हिस्सा बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IOCL ने विश्लेषकों से बातचीत में बताया कि वित्त वर्ष 2025 में उसके कुल आयात में रूसी तेल का हिस्सा 22% था, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बढ़कर 24% हो गया है. कंपनी ने संकेत दिया है कि मौजूदा तिमाही में भी इसी प्रवृत्ति के साथ रूस से खरीद जारी रहेगी.

कंपनी का निवेश और विस्तार योजना

IOCL केवल आयात पर ही नहीं, बल्कि देश के भीतर तेल रिफाइनिंग और वितरण नेटवर्क को भी सशक्त बनाने पर काम कर रही है. वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने 34,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय (CapEx) योजना बनाई है. इसमें से 14,000-15,000 करोड़ रुपये रिफाइनरी संचालन के लिए और 15,000-16,000 करोड़ रुपये पेट्रोकेमिकल्स, मार्केटिंग, पाइपलाइन और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए खर्च किए जाएंगे.

रिफाइनरी क्षमता में हो रहा बड़ा विस्तार

IOCL कई रिफाइनरी परियोजनाओं के जरिए उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है:

- पानीपत रिफाइनरी की क्षमता को 15 से बढ़ाकर 25 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) किया जा रहा है. यह कार्य 2025 के अंत तक शुरू होगा.
- गुजरात की कोयली रिफाइनरी की क्षमता 13.7 से 18 MMTPA तक बढ़ाई जाएगी.
- बिहार की बरौनी रिफाइनरी का विस्तार 6 से 9 MMTPA तक अगस्त 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.

हाल ही में बढ़ी लागत को देखते हुए बरौनी प्रोजेक्ट की लागत 13,779 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 16,724 करोड़ रुपये कर दी गई है, जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago