होम / बिजनेस / Adani Group को हिलाने वाली रिपोर्ट को इस मशहूर इन्वेस्टर ने बताया 'भरोसेमंद'

Adani Group को हिलाने वाली रिपोर्ट को इस मशहूर इन्वेस्टर ने बताया 'भरोसेमंद'

अडानी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को बकवास बताया है, लेकिन एक मशहूर निवेशक ने रिपोर्ट को भरोसेमंद करार दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg) रिसर्च की रिपोर्ट पर बवाल मचा हुआ है. इस रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और साथ ही यह भी कहा गया है कि उनके शेयर 85 फीसदी से ज्यादा ओवरवैल्यूड हैं. वहीं, अडानी ग्रुप का कहना है कि रिपोर्ट पूरी तरह बकवास है और तथ्यहीन है. इस बीच, बिलेनियर इनवेस्टर विलियम एक्मन (Bill Ackman) ने रिपोर्ट का समर्थन किया है.  

Tweet में कही ये बात
विलियम एक्मन ने कहा कि उन्होंने पाया है कि अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट 'बेहद भरोसेमंद' और अच्छी तरह से रिसर्च के बाद तैयार की गई है. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है, 'हमने अडानी ग्रुप की किसी कंपनी में लॉन्ग या शॉर्ट इनवेस्टमेंट नहीं किया है. न ही हमने खुद से अपना कोई इंडिपेंडेंट रिसर्च किया है. इस इन्वेस्टमेंट एडवाइस नहीं समझा जाना चाहिए. मेरी नजर में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बेहद भरोसेमंद और अच्छी तरह से रिसर्च के बाद तैयार की गई है'.

गिर रहे कंपनियों के शेयर 
उधर, अडानी ग्रुप के शेयर आज 20 प्रतिशत तक लुढ़क गए. पिछले 2 दिन में ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.37 लाख करोड़ रुपए घट गया है. ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख है. इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ग्लोबल ब्रोकिंग एंड रिसर्च फर्म CLSA ने कहा है कि उसे नहीं लगता है कि अडानी ग्रुप के कर्ज से भारतीय बैंकों को कोई डाउनसाइड रिस्क है. CLSA का कहना है कि अडानी ग्रुप के टोटल डेट (कुल कर्ज) में डोमेस्टिक पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर लेंडर्स का ओवरऑल एक्सपोजर मैनेजेबल लिमिट में है.  

क्या कहती है रिपोर्ट?
रिसर्च फर्म Hindenburg का कहना है कि अडानी समूह की कंपनियों को लेकर कई ऐसे भी मामले हैं, जो जांच का विषय है. इसमें अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने लोन ले रखा है और शेयरों को गिरवी रखकर समूह की ग्रॉस फाइनेंशियल कंडीशन को जोखिम में डाला है. Hindenburg का दावा है कि इस रिसर्च रिपोर्ट को तैयार करने के लिए अडानी समूह के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई लोगों से बातचीत की गई. इसके अलावा, वहीं, हजारों दस्तावेजों की जांच की गई. कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि उसने यूएस ट्रेडेड बॉन्ड्स और नॉन-इंडियन ट्रेडेड डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए अडानी ग्रुप में शॉर्ट पोजिशंस ली है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

2 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

4 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago