होम / बिजनेस / बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच इन शेयरों पर रखें नजर, तेजी के मिल रहे हैं संकेत
बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच इन शेयरों पर रखें नजर, तेजी के मिल रहे हैं संकेत
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए पिछले तीन कारोबारी सत्र कुछ खास नहीं रहे. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव बनी रह सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार यानी स्टॉक मार्केट के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है. गुरुवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट सकारात्मक वैश्विक रुख के बावजूद देखने को मिली. ऐसा लग रहा था कि मार्केट पिछले दो दिनों की गिरावट की भरपाई कर लेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. BSE सेंसेक्स 241.02 अंक की गिरावट के साथ 60,826.22 पर बंद हुआ. जबकि NSE निफ्टी 71.75 अंक लुढ़ककर 18,127.35 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग ग्रीन जोन में बंद हुए. जबकि कोरोना की मार झेल रहे चीन का बाजार निचले स्तर पर बंद हुआ था. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बने रहने की संभावना है.
Vijaya Diagnostic Centre
अब जानते हैं कि उतार-चढ़ाव के बीच आज कौन से शेयर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए Diagnostics कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Vijaya Diagnostic Centre Ltd के शेयरों में मजबूती के संकेत दिए हैं. हालांकि, कल ये शेयर 7.19% की गिरावट के साथ 444 रुपए पर बंद हुआ था.पिछले छह महीनों में इसने 31.05% रिटर्न दिया है.
इसमें आ सकती है मजबूती
इसी तरह, Jyothy Labs Ltd के शेयर भी आज चढ़ सकते हैं. पिछले कारोबारी स्तर में यह करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 203 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक महीने में इसने 6.90% और छह महीने में 33.60% का रिटर्न दिया है. इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 217.90 रुपए है. बता दें कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहां से यह खतरा भारत सहित बाकी देशों में भी पहुंच सकता है. ऐसे में मेडिकल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों का कामकाज बढ़ने की संभावना है और इसके साथ उनके शेयर भी ऊपर चढ़ सकते हैं.
Jubilant FoodWorks Ltd
MACD ने Jubilant FoodWorks Ltd के शेयरों में भी तेजी के संकेत दिया है. ये शेयर फिलहाल 532.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, इसका पिछला रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं रहा है. बीते एक महीने में यह 1.48% और एक साल में 24.66% नीचे गिरा है. बीते 5 दिनों में जरूर इतने 2.46% की तेजी दिखाई है. इसके अलावा, Mahindra CIE Automotive के शेयरों में भी मजबूती आ सकती है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct का अनुमान है कि Mahindra CIE के भाव में तेजी आ सकती है.
टैग्स