होम / बिजनेस / बाजार की चाल कैसी भी रहे, इन शेयरों में तेजी के आज मिल रहे हैं संकेत

बाजार की चाल कैसी भी रहे, इन शेयरों में तेजी के आज मिल रहे हैं संकेत

बाजार कब, किस करवट बैठेगा सटीक तौर पर नहीं बताया जा सकता, लेकिन कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत जरूर मिल रहे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. इस दौरान BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों ग्रीन जोन में नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 273 अंक बढ़कर 65,617 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 83 अंक उछलकर 19,439 पर बंद हुआ. आज बाजार की चाल कैसी रहेगी, इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं. तो चलिए नजर डालते हैं कि वो कौनसे शेयर हैं, जो आज यानी बुधवार को मुनाफा करा सकते हैं.

MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Tata Motors, Bharat Dynamics, NHPC, Cochin Shipyard और Zen Technologies में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले पर्याप्त शोध कर लें और किसी एक्सपर्ट्स से परामर्श जरूर करें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. तेजी के अलावा, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं, लिहाजा उन पर भी नजर डाल लेते हैं. MACD की मानें तो HDFC, IRFC, M&M Financial और Swan Energy शामिल हैं.

इनमें कायम है दिलचस्पी
वहीं, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी भी देखने को मिल रही है, जिसका मतलब है कि निवेशकों की इनमें दिलचस्पी बनी हुई है और वो ज्यादा से ज्यादा शेयर खरीदना चाहते हैं. इस लिस्ट में Kalyan Jewellers के साथ-साथ Polycab India, Bharat Dynamics, GRSE और Mishra Dhatu Nigam का नाम शामिल हैं. इनमें से ज़्यादातर अपना 52 वीक का हाई लेवल क्रॉस करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. यानी वो जल्द ही एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं. Polycab India के शेयर कल 6.69% की तेजी के साथ 3,784 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी दिनों में इसने 7.20% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, Mishra Dhatu Nigam के शेयर भी मंगलवार को करीब 6 फीसदी की छलांग लगाकर 320.95 रुपए पर पहुंच गए.   

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

11 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

46 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

11 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

46 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago