होम / बिजनेस / शेयर बाजार की तेजी का उठाना चाहते हैं प्रॉफिट, इन Stocks पर आज लगाएं दांव!
शेयर बाजार की तेजी का उठाना चाहते हैं प्रॉफिट, इन Stocks पर आज लगाएं दांव!
शेयर बाजार में सोमवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली. आज यानी मंगलवार को भी बाजार से ऐसी ही उम्मीद की जा रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सावन के मौसम में शेयर बाजार (Stock Market) पर निवेशकों की रहमत बरस रही है. बाजार सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 529.03 अंकों की उछाल के साथ 66,589.93 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स की तेजी 595.31 अंक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में इसमें कुछ नरमी देखने को मिली. वहीं, NSE का निफ्टी भी 146.95 अंकों की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 19,711.45 पर पहुंचकर बंद हुआ. चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रहने वाले हैं.
MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज Hindustan Copper, LT Foods, Sterling and Wilson, Firstsource Solutions और Rama Steel Tubes में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. दूसरे शब्दों में कहें तो इनमें मुनाफे की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले पर्याप्त शोध कर लें और किसी एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही कोई फैसला लें, क्योंकि शेयर बाजार जोखिम के अधीन है. वहीं, MACD ने आज जिन शेयरों में मंदी की आशंका जताई है उसमें JSW Steel, Bharti Airtel, MRPL, BPCL और Vascon Engineers शामिल हैं.
आज इन पर रखें नजर
शेयर बाजार सेंटीमेंट और आर्थिक उतरा-चढ़ाव पर चलता है. ऐसे में कंपनियों की बैलेंसशीट को प्रभावित करने वाली खबरें उसके शेयरों को भी प्रभावित करती हैं. लिहाजा आज Reliance Industries पर भी नजर रखें. दरअसल, रिलायंस ने अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के डीमर्जर के लिए रेकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की है. लिहाजा माना जा रहा है कि इसके चलते कंपनी के शेयर डिमांड में रह सकते हैं. डिमांड ज्यादा रहेगी, तो शेयर प्राइज बढ़ना लाजमी है. इसी तरह, टाटा एलेक्सी, LTIMindtree के शेयरों पर भी नजर रखें. LTIMindtree का जून तिमाही में प्रॉफिट 3.4% बढ़कर 1151.5 करोड़ रुपए रहा है. जबकि इस दौरान टाटा एलेक्सी के प्रॉफिट में 2.2% की उछाल दर्ज हुई है, यह 188.85 करोड़ रुपए पहुंच गया है.
इनके आने वाले हैं नतीजे
आज यानी मंगलवार को कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं, जिनका उनके शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है. इसमें TV18 Broadcast, Network18 Media & Investments, IndusInd Bank, ICICI Lombard General Insurance Company, ICICI Prudential Life Insurance Company, Bharat Bijlee, JSW Ispat Special Products, L&T Technology Services, CIE Automotive India, Himadri Speciality Chemical, Lotus Chocolate और Mudra Financial Services शामिल हैं.
टैग्स