होम / बिजनेस / मार्केट कैपिटल की दौड़ में HUL से पिछड़ी Infosys, शेयरों में आई 4% जितनी गिरावट!

मार्केट कैपिटल की दौड़ में HUL से पिछड़ी Infosys, शेयरों में आई 4% जितनी गिरावट!

Infosys भारत के Information & Technology क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी और दलाल स्ट्रीट की 5वीं सबसे कीमती कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में IT (Information & Technology) क्षेत्र की जानी मानी कंपनी इन्फोसिस को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज कारोबारी दिन की शुरुआत के दौरान इन्फोसिस के शेयरों में 4% जितनी गिरावट देखने को मिली थी और इसके साथ ही मार्केट कैपिटल के संबंध में कंपनी HUL से पिछड़ती हुई नजर आ रही है. 

infosys के शेयरों में आई गिरावट
जहां एक तरफ इन्फोसिस भारत के IT (Information & Technology) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, वहीं दलाल स्ट्रीट पर भी यह कंपनी काफी महत्त्वपूर्ण है. इन्फोसिस दलाल स्ट्रीट की 5वीं सबसे कीमती कंपनी है. खबर लिखे जाने तक इन्फोसिस के शेयर बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे और गिरावट कम होकर मात्र 2.57% रह गई थी जिसके बाद कंपनी के शेयर 1427.15 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. साथ ही आज शेयर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है और खबर लिखे जाने तक BSE सेंसेक्स (Sensex) 364.85 अंकों की गिरावट के साथ 66,048 अंकों पर पहुंच गया.

HUL के शेयर भी गिरे 
आज दिन के शुरुआती कारोबार के दौरान इन्फोसिस (Infosys) के शेयर 4.26% की गिरावट के साथ 1402.10 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए थे. आपको बता दें कि गुरुवार को कंपनी के शेयरों की मार्केट कैपिटल 6,07,845 करोड़ हुआ करती थी और आज गिरावट के बाद कंपनी की मार्केट कैपिटल 5,93,152 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई थी. दूसरी तरफ HUL (हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड) के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई. आज शुरुआती कारोबार के दौरान HUL के शेयरों में 0.15% की गिरावट दर्ज की गई थी जिसके बाद कंपनी के शेयर 2,556.55 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. गुरुवार को FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर्स गुड) क्षेत्र की जानी मानी कंपनी HUL की मार्केट कैपिटल (m-cap) 6,01,578 रुपए थी जबकि आज गिरावट के बाद यह 6,00,685 करोड़ रुपयों के स्तर पर पहुंच गई. 

Infosys करेगी रिकवरी?
इन्फोसिस (Infosys) को लेकर IIFL सिक्योरिटीज (IIFL Securities) ने वित्त वर्ष 25 के दौरान रिकवरी की आशंका जताई है. इसके साथ ही ब्रोकरेज कंपनी ने यह भी कहा है कि अपनी ऑर्डर बुक की बदौलत कंपनी के शेयर रिकवरी करेंगे और 4% जितने आकर्षक डिविडेंड की बदौलत इन्फोसिस की वैल्यूएशन को भी समर्थन मिल सकता है. लेकिन आज कारोबारी दिन की शुरुआत के दौरान कंपनी के शेयरों और मार्केट कैपिटल में आई गिरावट के बाद मार्केट कैपिटल के मामले में इन्फोसिस (Infosys) HUL से पिछड़ती हुई नजर आ रही है.
 
यह भी पढ़ें: 'कमजोर' Disney+ को अपना बनाकर Adani देने जा रहे हैं Ambani को सीधी चुनौती!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago