होम / बिजनेस / अब Alcohol इंडस्ट्री ने भी बताई अपनी परेशानी, सरकार से की ये मांग

अब Alcohol इंडस्ट्री ने भी बताई अपनी परेशानी, सरकार से की ये मांग

इससे सप्लायरर्स और इनका बिजनेस करने वालों को अपनी ऑपरेशन कॉस्ट निकालना भी मुश्किल हो जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) ने प्रीमियम ब्रैंड्स के अल्कोहोल उत्पादों पर लगने वाले ज्यादा टैक्स के बारे में चिंता जताते हुए सरकार से इसे कम करने की गुजारिश की है. 

इतना है टैक्स का हिस्सा

एसोसिएशन का कहना है कि AlcoBev इंडस्ट्री में प्रीमियम ब्रैंड्स पर 67 से 80 फीसदी टैक्स लगता है. इससे सप्लायरर्स और इनका बिजनेस करने वालों को अपनी ऑपरेशन कॉस्ट निकालना भी मुश्किल हो जाता है. टैक्स की इतनी ज्यादा दर होने के कारण यह ब्रैंड्स कम बिकते हैं. अगर टैक्स को कम कर दिया जाए तो सेल्स में बढ़ोतरी दिख सकती है. 

जल्द से जल्द कम हो टैक्स

ISWAI की सीईओ नीता कपूर ने कहा कि महंगाई और उच्च टैक्स दरों के चलते भारतीय एल्कोबेव इंडस्ट्री एक गहरे संकट में है. जब तक टैक्स को कम करके या उत्पाद की कीमतों में वृद्धि करके स्थिति को उलटने के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक भारत जल्द ही एक ऐसी स्थिति का सामना कर सकता है जो एक सुनहरे हंस को मारने के समान होगा. 

सरकार को मिलता है शराब से 40 फीसदी तक राजस्व

कपूर ने कहा कि हर सेक्टर को अपने उत्पादों की कीमतों को बढ़ाने की आजादी है, लेकिन शराब एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कीमतों का निर्धारण सरकारों द्वारा किया जाता है. राज्य व केंद्र सरकारों को शराब इंडस्ट्री से करबी 25 से 40 फीसदी तक रेवेन्यू जेनरेट होती है. अब कीमतों में अगर बढ़ोतरी की जाए तो इंडस्ट्री संकट से बाहर आ सकती है. जहां वाइन, बीयर व व्हिस्की को तैयार करने वाले कच्चे माल जैसे शीरा और अनाज भी महंगा हो गया है. 

दुनिया का नौवां सबसे बड़ा बाजार

भारतीय एल्कोबेव उद्योग 1.5 मिलियन लोगों को रोजगार देता है और इसका अनुमानित बाजार आकार 52.5 बिलियन अमरीकी डालर (2020) है, जो दुनिया में नौवां सबसे बड़ा है. ISWAI के महासचिव सुरेश मेनन ने कहा, “सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान भारतीय निर्मित विदेशी शराब के निर्माताओं के लिए सकल मार्जिन सामग्री की उच्च लागत के कारण एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में कम था. ISWAI का अनुमान है कि एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) और जौ जैसे अनाज पिछले साल की तुलना में 12% और 46.2% अधिक महंगे हैं, जबकि पैकेजिंग सामग्री जैसे ग्लास और मोनो कार्टन की लागत क्रमशः 24.9% और 19% बढ़ी है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार अगर टैक्स को कम कर दें तो भारत में संकटग्रस्त एल्कोबेव निर्माताओं को काफी मदद मिलेगी.

VIDEO: कैसे टेस्टिंग सेक्‍टर में आने जा रहा है बड़ा बूस्‍ट, जानिए TIICCI के चेयरमैन शैलेन्‍द्र सरोज से

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

9 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

9 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

10 hours ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

10 hours ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

5 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

6 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

9 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

5 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

8 hours ago