होम / बिजनेस / इस एयरलाइन ने ऑर्डर किए 1000 प्लेन, जानिए क्या है पूरा मामला?

इस एयरलाइन ने ऑर्डर किए 1000 प्लेन, जानिए क्या है पूरा मामला?

बिजनेस में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कंपनी विमानों की अपनी फ्लीट यानी विमानों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वैसे तो भारत में बहुत सी एयरलाइन्स मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर लोग विस्तारा (Vistara) या फिर इंडिगो (Indigo) को ही पसंद करते रहे हैं. जहां विस्तारा का विलय AI यानी एयर इंडिया (Air India) में हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ इंडिगो आभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई और अब हाल ही में इंडिगो को लेकर एक काफी दिलचस्प खबर सामने आ रही है. 

25 नए विमान
इंडिगो भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कंपनी के बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. बिजनेस में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कंपनी विमानों की अपनी फ्लीट यानी विमानों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी कर रही है. और लगता है कि इंडिगो को बोइंग (Boeing) के विमानों से कुछ खास लगाव है. हाल ही में इंडिगो ने फैसला लिया है कि वह 25 वाइड-बॉडी विमान खरीदेगी. 

बोइंग है दौड़ में आगे
सबसे पहले तो यह समझ लेते हैं कि वाइड-बॉडी विमान कौन से होते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाइड-बॉडी विमान उन विमानों को बोला जाता है जिनमें ट्विन-आइल (Twin Aisle) यानी बीच में तीन सीटें और बाईं एवं दाईं तरफ दो-दो सीटें होती हैं. इंडिगो ऐसे 25 विमानों को खरीदने के बारे में विचार कर रहा है और इंडिगो की इस मांग को पूरा करने की दौड़ में एयरक्राफ्ट कंपनी, बोइंग सबसे आगे नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिगो, बोइंग 787 वाइड-बॉडी विमान को खरीदने के बारे में विचार कर रहा है, इसके मुकाबले में फ्रांसीसी कंपनी एयरबस (Airbus) का A330 नियो जेट विमान मौजूद है. 

सबसे बड़ा ऑर्डर 
अब तक किसी भी एयरलाइन द्वारा दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर 470 विमानों का था, जो एयर इंडिया द्वारा बोइंग को दिया गया था. लेकिन इंडिगो ने हाल ही में एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया था जिसके बाद अब इंडिगो द्वारा दिया गेगा  ऑर्डर ही किसी भी एयरलाइन द्वारा दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर है. आपको बता दें कि इससे पहले भी एक बार इंडिगो 480 विमानों का ऑर्डर दे चुकी है. इसका सीधा मतलब ये है कि आने वाले दस सालों में इंडिगो के पास लगभग 1000 नए विमानों का जखीरा तैयार हो जाएगा. इन विमानों में प्रमुख रूप से A320 और A321 विमान शामिल हैं. 

इंडिगो का प्लान
फिलहाल इंडिगो के पास 300 विमानों का जखीरा मौजूद है और रोजाना इस एयरलाइन के विमानों द्वारा 1800 उड़ानें भरी जाती हैं. रोजाना 1800 उड़ानों की मदद से कंपनी 78 घरेलु स्थानों को आपस में जोड़ती है. नए विमानों की मदद से कंपनी टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर करने और नए रूट इजात करने के बारे में भी विचार कर रही है.
 
यह भी पढ़ें: जुलाई में इतनी कम हुई महंगाई, क्या है कमी की वजह?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

14 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago