होम / बिजनेस / India Q3 GDP: विकास दर में होगा सुधार, या जारी रहेगी धीमी रफ्तार?

India Q3 GDP: विकास दर में होगा सुधार, या जारी रहेगी धीमी रफ्तार?

भारत सरकार द्वारा वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के दौरान GDP की घोषणा आज की जायेगी. पूरी मार्केट इस पर नजर बनाये हुए है क्योंकि मार्केट की भावनाओं के लिए यही डाटा प्रमुख होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज भारत सरकार के द्वारा वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के दौरान भारत की GDP (सकल घरेलु उत्पाद) की घोषणा की जायेगी. इस वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर (अप्रैल 2022 – जून2022) के दौरान भारत की GDP लगभग 13.5% थी और दूसरे क्वार्टर (जुलाई 2022 – सितम्बर 2022) के दौरान यह 6.3% के रेट पर स्थिर हो गयी थी. अक्टूबर 2022 – दिसंबर 2022 के तीसरे क्वार्टर के दौरान भारत की GDP का डाटा, मार्केट के विचारों को तय करने में मुख्य भूमिका निभाएगा. 

क्या है एक्सपर्ट्स की राय 
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के दौरान GDP की रफ्तार स्थिर रहेगी. GDP की रफ्तार स्थिर रहने के पीछे की वजह साफ तौर पर इस क्वार्टर के दौरान असमान इकॉनोमिक गतिविधियां हैं. हालांकि प्रमुख क्षेत्रों में से कृषि क्षेत्र को उचित वृद्धि मिल सकती है. पिछले तीन महीनों के मुकाबले दिसंबर 2022 में भारत की विकास दर कम होकर मात्र 4.7% रह गयी है. दिसंबर से पहले भारत की विकास दर 6.3% के रेट पर स्थिर थी.

DBS बैंक की चीफ इकोनॉमिस्ट राधिका राव का मानना है, कि आज रिलीज किया जाने वाले डाटा विकास की रफ्तार को मजबूती प्रदान करेगा. उन्होंने कहा – वार्षिक विकास के स्थिर रहने के बावजूद भी हमारा मिश्रित हाई फ्रीक्वेंसी डाटा पॉइंट इस क्वार्टर के दौरान व्यवस्थित सुधार की तरफ इशारा कर रहा है. रिसर्जेंट इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर, ज्योति प्रकाश गाडिया कहती हैं, कि ग्लोबल स्तर पर जारी अनिश्चितताओं और लगातार बढ़ रहे प्रमुख इन्फ्लेशन ट्रेंड्स की वजह से आने वाले क्वार्टर्स में विकास की संभावनाएं आशापूर्ण नहीं हैं. ज्योति प्रकाश का मानना है कि वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के दौरान भारत की विकास दर 4% - 4.5% के बीच रहने की उम्मीद है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर बहुत सी एजेंसियों ने विश्व की प्रमुख इकॉनमीयों की विकास दरों में गिरावट की आशंका जताई है और इन इकॉनमीयों में भारत भी शामिल है. 

GDP की विकास दर होगी बेहतर
ICRA (इन्वेस्टमेंट इन्फोर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी) ने तीसरे क्वार्टर के दौरान GDP में सालाना आधार पर वृद्धि की आशा जताई है. ICRA के अनुसार इस क्वार्टर के दौरान GDP की विकास दर 5.1% के आस पास रहेगी जो इससे पिछले क्वार्टर में 6.3% पर दर्ज की गयी थी. लेकिन, उम्मीद है कि कोविड के बाद GDP की विकास दर में और ज्यादा सुधार होगा और यह पिछले क्वार्टर में 7.6% के मुकाबले बढ़कर 11.6% हो जायेगी. इस वृद्धि के पीछे की मुख्य वजह सेवा क्षेत्र में हो रही लगातार रिकवरी है. साथ ही वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के दौरान बुनियादी कीमतों (2011-12 की स्थिर कीमतों) के आधार पर GVA (सकल मूल्य संवर्धन) प्रत्याशित रूप से 4.9% रहने की उम्मीद है. पिछले क्वार्टर में GVA 5.6% पर रिकॉर्ड किया गया था. 

इस क्वार्टर में अच्छी हुई है इन्वेस्टमेंट एक्टिविटी
इस क्वार्टर में इन्वेस्टमेंट से सम्बंधित सूचकों की परफोर्मेंस बेहतर होने की वजह से वित्त वर्ष के तीसरे क्वार्टर के दौरान इन्वेस्टमेंट एक्टिविटी अच्छी स्थिति में दिखाई दी थी. जैसे कैपिटल वस्तुओं के उत्पादन में सुधार हुआ, जहां पिछले क्वार्टर में यह 6.9% था तो वहीं तीसरे क्वार्टर के दौरान यह 8.8% हो गया था. इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर/कंस्ट्रक्शन की वस्तुओं के उत्पादन में भी वृद्धि हुई और यह दूसरे क्वार्टर में रिकॉर्ड किये गए उत्पादन स्तर 5.3% से बढ़कर 7.3% पर पहुंच गए. साथ ही नए प्रोजेक्ट्स की घोषणाएं भी बढ़ीं और यह अब तक तीन क्वार्टर्स के अपने सबसे अधिकतम स्तर पर हैं. आपको बता दें वर्ष 2022 – 2023 के लिए RBI ने GDP की विकास दर 6.8% और तीसरे क्वार्टर के लिए 4.4% रहने की उम्मीद जताई थी.
 

यह भी पढ़ें: बाजार का हाल देख घबराई ये कंपनी, IPO की योजना ठंडे बस्ते में डाली

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

5 hours ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

5 hours ago

रैपिडो पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए प्रेरित करने पर CCPA की कार्रवाई

CCPA ने रैपिडो की ऑपरेटर कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है. नियामक ने ऐप के ‘Set your price’ फीचर, प्री-राइड अतिरिक्त भुगतान और कुछ डिजाइन तत्वों को डार्क पैटर्न से जुड़ा माना है.

7 hours ago

त्योहारी मांग के बीच चीनी की सप्लाई बढ़ी, सितंबर में रिकॉर्ड 26.50 लाख टन बिक्री कोटा

सरकार ने सितंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 13.50 लाख टन चीनी बिक्री को मंजूरी दी है. पूरे महीने का कोटा 26.50 लाख टन पहुंच गया है. बाजार में बढ़ी सप्लाई के चलते चीनी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

8 hours ago

व्यापार के बंटवारे से 2050 तक वैश्विक GDP में 6.9% की गिरावट का जोखिम: WTO

WTO की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बहुपक्षीय व्यापार सहयोग की जगह FTAs का नेटवर्क हावी होता है तो वैश्विक निर्यात 26.9% तक घट सकता है; भारत-EFTA समझौते में टैरिफ कटौती को FDI प्रतिबद्धताओं से जोड़ा गया है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

नूरिंग्स: टाटा संस, RBI और हर पक्ष को क्या साबित करना होगा

यह विवाद टाटा संस की विशिष्ट कॉरपोरेट संरचना और RBI के अपने नियमों को लगातार लागू करने और उनकी व्याख्या करने की जिम्मेदारी पर केंद्रित है.

9 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 hours ago

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

5 hours ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

5 hours ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 hours ago