होम / बिजनेस / देश की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में आया ये अपडेट, जानें इसके बारे में सबकुछ

देश की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में आया ये अपडेट, जानें इसके बारे में सबकुछ

रेलवे की तरफ से बताया गया है कि देश की सबसे लंबी ट्रेन अब हफ्ते में दो बार चलाई जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्रेनों में सफर का अपना एक अलग ही मजा है. आजकल कई नई-नई ट्रेनें चल गई हैं, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है. हालांकि, इसके लिए कुछ ट्रेनों को निजी हाथों में भी सौंपा जा रहा है, जिसका विरोध हो रहा है. इस बीच, रेलवे ने देश की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में एक अपडेट दिया है. ये रेलगाड़ी हफ्ते में एक दिन के बजाए आज यानी 22 नवंबर से दो दिन चलेगी. 

यात्रियों को होगा फायदा
'विवेक एक्सप्रेस' को देश की सबसे लंबी ट्रेन होने का गौरव प्राप्त है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) की तरफ से बताया गया है कि ते ट्रेन अब हफ्ते में दो बार चलेगी. 'विवेक एक्सप्रेस' असम को तमिलनाडु के सबसे दक्षिणी सिरे से जोड़ती है. ऐसे में ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाए जाने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा. रेलवे ने वेटिंग लिस्ट कम करने और यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने के लिहाज से यह फैसला लिया है. 

ये है ट्रेन का रूट
'विवेक एक्सप्रेस' असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाती है. यह दूरी और समय के लिहाज से देश की सबसे लंबे ट्रेन है. 'विवेक एक्सप्रेस' कुल नौ राज्यों को पार करते हुए आगे बढ़ती है. 58 स्टॉप के साथ, यह असम, नागालैंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु से होकर जाती है. 'विवेक एक्सप्रेस' (15906) पहले डिब्रूगढ़ से केवल शनिवार को चलती थी, अब 22 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार को भी चलेगी. इसी तरह कन्याकुमारी से जो ट्रेन (15905) पहले गुरुवार को ही चलती थी, वह अब वह प्रत्येक रविवार को को भी चलेगी.

80 घंटे का सफर
'विवेक एक्सप्रेस' के 4,189 किलोमीटर के रूट पर 59 स्टॉप हैं. यह 80 घंटे से अधिक समय में नौ राज्यों से होकर गुजरती है. इसकी शुरुआत 19 नवंबर 2011 को हुई थी, तब से ये ट्रेन लगातार लोगों की सेवा कर रहा है. स्पीड की बात करें तो विवेक एक्सप्रेस 56.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है. बता दें कि NFR भारत के 17 रेलवे क्षेत्रों में से एक है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

21 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

20 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago