होम / बिजनेस / भारत की आर्थिक ताकत मजबूत, विदेशी मुद्रा भंडार 728 अरब डॉलर के पार पहुंचा

भारत की आर्थिक ताकत मजबूत, विदेशी मुद्रा भंडार 728 अरब डॉलर के पार पहुंचा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में भारत की फॉरेन करेंसी एसेट में 561 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार 27 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.494 अरब डॉलर हो गया. सोने की कीमतों में तेजी और विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढ़ोतरी इसके प्रमुख कारण रहे हैं.

विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा ऑल टाइम हाई पर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.885 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई. इससे एक सप्ताह पहले इसमें 2.11 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. इस बढ़ोतरी के बाद भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले 13 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में यह 725.727 अरब डॉलर था, जो उस समय तक का सर्वोच्च स्तर था.

विदेशी मुद्रा आस्तियों में भी बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां यानी फॉरेन करेंसी एसेट में 561 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही यह बढ़कर 573.125 अरब डॉलर हो गई. विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है.

सोने के भंडार की वैल्यू में बड़ा इजाफा

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली. इसका असर भारत के गोल्ड रिजर्व पर भी पड़ा. इस अवधि में रिजर्व बैंक के सोने के भंडार के मूल्य में 4.141 अरब डॉलर की वृद्धि हुई. इसके बाद देश के गोल्ड रिजर्व की कुल वैल्यू बढ़कर 131.630 अरब डॉलर हो गई. फिलहाल आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन से अधिक है, जो देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा है.

SDR और IMF रिजर्व में भी हल्की बढ़त

रिजर्व बैंक के अनुसार विशेष आहरण अधिकार यानी एसडीआर में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई है. समीक्षाधीन सप्ताह में एसडीआर 26 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.866 अरब डॉलर हो गया. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे भारत के रिजर्व में भी 158 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. इसके बाद यह बढ़कर 4.873 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

2 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

3 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

4 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.