✕

होम / बिजनेस / Forbes Richest List 2024 में भारतीयों का बोलबाला, जानें किस नंबर पर हैं अंबानी-अडानी?

Forbes Richest List 2024 में भारतीयों का बोलबाला, जानें किस नंबर पर हैं अंबानी-अडानी?

फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के अमीर लोगों के बारे में जानकारी रखने वाली वेबसाइट फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया के टॉप अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. फोर्ब्स द्वारा जारी 2024 के अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक, भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया में नंबर 1 हैं. वहीं, फोर्ब्स की लिस्ट में भी वो टॉप 10 में हैं. विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में इस साल रिकॉर्ड 200 भारतीयों ने जगह बनाई है.

लिस्ट में भारत के 200 अरबपति शामिल

2024 फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की सूची (World’s Billionaires Forbes’ 2024 list) में 200 भारतीयों को जगह मिली है, जबकि पिछले साल यह संख्या 169 थी. इन भारतीयों की संयुक्त संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41% अधिक है. फोर्ब्स लिस्ट 2024 में शीर्ष पर मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए हैं.

पहले नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट

फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार आया है. बर्नार्ड अर्नाल्ट 233 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर पहुंचे हैं. इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका के रहने वाले TESLA और SpaceX कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 195 बिलियन डॉलर बताई गई है. लिस्ट में अमेरिका के रहने वाले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अपनी 194 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं. वहीं इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स अपनी 128 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें नंबर पर हैं.

स्टॉक मार्केट में गदर काट रहा Adani का ये शेयर, खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

अंबानी-अडानी की कितनी है नेट वर्थ?

मुकेश अंबानी इकलौते ऐसे भारतीयों हैं जिन्होंने दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में अपनी जगह बनाई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 116 बिलियन डॉलर के आसपास है. वहीं गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी हैं. फोर्ब्स की लिस्ट में वह 17वें स्थान पर है. उनकी नेट वर्थ 84 बिलियन डॉलर है. शिव नाडर तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं जिनकी नेट वर्थ 36.9 बिलियन डॉलर है, सावित्री जिंदल 33.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं. दिलीप संघवी 26.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं.

भारत की सबसे अमीर महिला

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं, जो एक साल पहले छठे स्थान पर थीं, लेकिन अब ऊपर की तरफ बढ़ते हुए भारत में सबसे अमीर लोगों में चौथे स्थान पर आ गई हैं. उनकी कुल संपत्ति $33.5 बिलियन है. इस सूची में पच्चीस नए भारतीय अरबपति शामिल हैं. इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं. इस बीच, बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री लिस्ट से बाहर हो गए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

16 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago