होम / बिजनेस / अब इस इंडियन स्टार्टअप ने की छंटनी, 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला 

अब इस इंडियन स्टार्टअप ने की छंटनी, 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला 

हर रोज छंटनी की कोई न कोई खबर सामने आ रही है. अब एक भारतीय हेल्थ स्टार्टअप ने भी अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

छंटनी का मौसम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब भारतीय टेक स्टार्टअप HealthifyMe ने अपने 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो उसकी टोटल वर्कफोर्स का 15-20 प्रतिशत है. दरअसल, कंपनी उम्मीद के अनुरूप ग्रोथ हासिल नहीं कर पाई है, इस वजह से खर्चे कम करने के लिए कर्मचारियों को निकाला गया है. बता दें कि ये हेल्थ कंपनी 2012 में अस्तित्व में आई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है. 

कई स्टार्टअप हुए बंद
बीते कुछ समय से छंटनी का दौर जारी है. छोटी-बड़ी कई कंपनियां नौकरियों पर कैंची चला चुकी हैं. फंडिंग की कमी और बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते कई स्टार्टअप भी बंद हो गए हैं. देश में इस साल की शुरुआत से अब तक टेक-बेस्ड स्टार्टअप 16,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर चुके हैं. HealthifyMe जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, वो SME, क्वालिटी एनालेटिक और प्रोडक्शन एवं मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं. हाल ही में देसी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश की पैरेंट फर्म वर्से से भी 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की बात सामने आई थी.

क्या करती है HealthifyMe?
HealthifyMe की तरफ से निकाले गए कर्मचारियों को सभी वैध सुविधाएं प्रदान की गई हैं. इन कर्मचारियों का मेडिकल इंश्योरेंस भी अगले साल जून तक चलता रहेगा. इस कंपनी की स्थापना 2012 में तुषार वशिष्ठ और मैथ्यू चेरियन ने की थी. HealthifyMe लाइफस्टाइल को ट्रैक करके, डाइट और वर्कआउट तक एक्सेस प्रदान करके ईटिंग हैबिट, फिटनेस और वेट आदि पर गाइडेंस और टिप्स प्रदान करता है. कोरोना काल में इस तरह के ऐप्स खासे लोकप्रिय हुए थे, क्योंकि लोग अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित थे.  

इन्होंने भी की छंटनी
अब तक कई कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं. ट्विटर, फेसबुक से लेकर अमेजन तक नौकरियों पर कैंची चला चुकी हैं. इसके अलावा भी अलग-अलग सेक्टर की दिग्गज कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. ऐसा लग रहा है जैसे एक कंपनी की छंटनी दूसरी कंपनी को प्रेरित कर रही है. अमेजन ने तो यहां तक कहा है कि छंटनी का दौर अगले साल तक जारी रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

14 hours ago