होम / बिजनेस / 2022 में भारत ने किया फौज पर जमकर खर्च, दुनिया में 4 स्थान पर पहुंचा!

2022 में भारत ने किया फौज पर जमकर खर्च, दुनिया में 4 स्थान पर पहुंचा!

पूरी दुनिया के देशों द्वारा मिलिट्री पर किये जाने वाले कुल खर्च का 56% हिस्सा इन्हीं तीन देशों के द्वारा खर्च किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्वीडन रिसर्च इंस्टिट्यूट SIPRI (स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट) द्वारा ग्लोबल मिलिट्री पर किये जाने वाले खर्च को लेकर हाल ही में जारी किये गए डाटा की मानें तो 2022 में भारत द्वारा मिलिट्री पर किये जाने वाले खर्चे में 6% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इतना ही नहीं अब भारत मिलिट्री पर खर्च करने वाला दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश भी बन गया है. दुनिया भर के देशों द्वारा मिलिट्री पर किया जाने वाला कुल खर्चा इस बार 2,240 बिलियन डॉलर्स हो गया है और यह अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. 

भारत से ऊपर हैं ये तीन देश
रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान 2022 में भारत द्वारा मिलिट्री पर खर्च बढ़ाकर 81.4 बिलियन डॉलर्स कर दिया गया है जो 2021 के मुकाबले ज्यादा है. अपनी मिलिट्री पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले टॉप तीन देशों में अमेरिका, चीन और रूस का नाम शामिल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया के देशों द्वारा मिलिट्री पर किये जाने वाले कुल खर्च का 56% हिस्सा इन्हीं तीन देशों के द्वारा खर्च किया जाता है.

भारत को हथियार सप्लाई करने वाले देश 
पिछले महीने SIPRI द्वारा जारी की गयी एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि रूस अभी भी भारत को हथियार सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश है. हालांकि भारत द्वारा 2017 से 2022 के बीच हथियारों के इम्पोर्ट में लगभग 17% की कमी देखने को मिली है. जहां 2017 में भारत 62% हथियारों को विदेशों से इम्पोर्ट करता था वहीं 2022 में यह आंकड़ा कम होकर 45% पर पहुंच गया है. SIPRI द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार भारत को हथियार सप्लाई करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश फ्रांस है जो भारत के हथियारों के इम्पोर्ट का कुल 29% हिस्सा सप्लाई करता है. रुस और फ्रांस के अलावा भारत को हथियार सप्लाई करने वाला तीसरा देश अमेरिका है जो भारत द्वारा इम्पोर्ट किये गए हथियारों का कुल 11% हिस्से के लिए जिम्मेदार है. 

अमेरिका अपनी फौज पर करता है इतना खर्च
SIPRI की पिछली रिपोर्ट में भारत को दुनिया भर में सबसे ज्यादा हथियार इम्पोर्ट करने वाला देश बताया गया था. हाल ही में जारी किये डाटा की मानें तो ग्लोबल मिलिट्री खर्च में 3.7% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जिसके लिए रूस और युक्रेन के बीच जारी युद्ध को वजह बताया गया है. 2022 में 877 बिलियन डॉलर्स के साथ मिलिट्री पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाला देश अमेरिका है. अमेरिका द्वारा अपनी फौज पर किया गया खर्च ग्लोबल मिलिट्री पर किये जाने वाले खर्च का लगभग 39% हिस्सा है और यह चीन द्वारा अपनी फौज पर किये जाने वाले खर्च से 3 गुना ज्यादा है.
 
यह भी पढ़ें:  Stock Market: आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौनसे शेयरों में हैं तेजी के संकेत?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 hour ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

3 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

3 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

4 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

3 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

3 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

5 hours ago