✕

होम / बिजनेस / भारत बनेगा एविएशन सुपरपावर: अनिल अंबानी और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन के बीच बड़ा समझौता

भारत बनेगा एविएशन सुपरपावर: अनिल अंबानी और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन के बीच बड़ा समझौता

यह समझौता भारत की तकनीकी क्षमता, मैन्युफैक्चरिंग पावर और वैश्विक भरोसे का प्रतीक बनकर देश को एविएशन सुपरपावर की दिशा में तेजी से आगे ले जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फ्रांस की मशहूर एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन और अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड (RAL) ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार पेरिस एयर शो के दौरान हुआ, जिसके तहत अब भारत में फाल्कन 2000 एलएक्सएस बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट का निर्माण किया जाएगा. इस विमान की असेंबली लाइन नागपुर स्थित डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) की अत्याधुनिक फैक्ट्री में लगाई जाएगी.

भारत शामिल हुआ एविएशन के एलीट क्लब में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील के साथ भारत ने अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील जैसे देशों की कतार में खड़े होकर बिजनेस जेट निर्माण करने वाले चुनिंदा देशों में अपनी जगह बना ली है. नागपुर की DRAL यूनिट अब फ्रांस के बाहर फाल्कन जेट के निर्माण की पहली असेंबली इकाई होगी.

डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, “DRAL को फाल्कन सीरीज के लिए पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) बनाना हमारे मेक इन इंडिया वादे को मजबूत करता है. यह भारत को वैश्विक एविएशन सप्लाई चेन में एक मजबूत साझेदार के रूप में स्थापित करेगा.” अब DRAL न केवल फाल्कन 2000 की बॉडी और विंग्स बनाएगी, बल्कि फाल्कन 6X और 8X के फ्रंट सेक्शन की असेंबली भी यहीं होगी.

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई उड़ान

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने इस साझेदारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" और "मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड" विजन को समर्पित बताया. उन्होंने कहा कि यह करार भारत की एविएशन इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित होगा. DRAL में अब बड़े पैमाने पर इंजीनियर और टेक्नीशियन की भर्ती होगी और 2028 तक मेड इन इंडिया फाल्कन 2000 की पहली उड़ान तय मानी जा रही है.

DRAL की अब तक की उपलब्धियां

DRAL की स्थापना 2017 में डसॉल्ट एविएशन और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड की साझेदारी में हुई थी. 2019 से लेकर अब तक DRAL ने 100 से अधिक फाल्कन 2000 जेट्स के महत्वपूर्ण हिस्सों का निर्माण किया है. अब यह यूनिट पूरी फाल्कन जेट सीरीज के निर्माण में वैश्विक स्तर पर अपनी अहम भूमिका निभाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.