✕

होम / बिजनेस / अमृत काल में भारत बनेगा वैश्विक ड्रोन हब, जानिए क्या है भारत सरकार का प्लान?

अमृत काल में भारत बनेगा वैश्विक ड्रोन हब, जानिए क्या है भारत सरकार का प्लान?

ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है. इस क्षेत्र में एक अलग ही ऊर्जा नजर आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने 27 से 28 मार्च 2024 तक पीएचडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित भारत ड्रोन मंथन 2024 एक्सपो में शिरकत की. एक्सपो में अमिताभ कांत ने ‘अमृत काल में भारत को एक वैश्विक ड्रोन हब बनाना’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाते हुए हमारा 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है.

ड्रोन का हब बनेगा भारत

भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है, इसलिए हम ड्रोन के क्षेत्र में अपार अवसरों को पहचानते हैं. सरकार PLI योजना जैसी स्कीम के माध्यम से ड्रोन के इकोसिस्टम को बढ़ा रही है. हमारा लक्ष्य 2 से 3 सालों में ड्रोन के सेल्स टर्नओवर को 1500 करोड़ तक पहुंचाना है और इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में 10 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर 10 बिलियन ड्रोन की इकोनॉमी की बनना है.

AI से और एडवांस होगा ड्रोन सिस्टम

अमिताभ कांत ने इसके साथ ही कहा कि ड्रोन मैन्युफैक्चरर को अपनी क्षमताओं में क्रांति लाने के लिए एडवांस सेंसर और 5जी टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेटेड करते हुए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा उद्योग 4.0 के भीतर यह समावेश विकास को बढ़ावा देगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक समय डेटा विश्लेषण और निर्णय लेने में मदद मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने ड्रोन के भविष्य को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और क्लाउड टेक्नोलॉजी पर लोगों का मार्गदर्शन किया.

IT विभाग से कांग्रेस को मिली गुड न्यूज, जानिए लोकसभा चुनाव तक क्यों नहीं होगी कार्रवाई?

ड्रोन से महिलाएं हो रही सशक्त

भारत सरकार के सिविल एविएशन मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार पीयूष श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि भारत का ड्रोन उद्योग इनोवेशन और प्रतिस्पर्धा पर पनपता है. सरकार की स्वामित्व और ड्रोन दीदी जैसी पहल सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को बढ़ावा देती हैं, महिला नेतृत्व वाले समूहों को सशक्त बनाती हैं. वहीं लेफ्टिनेंट जनरल विनोद खंडारे ने सुरक्षा मानकों और परीक्षण प्रोटोकॉल विकसित करने के महत्व पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

ड्रोन से कई क्षेत्रों में आया क्रांतिकारी बदलाव

ड्रोन एक्सपो में पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि ड्रोन के प्रयोग से कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है.वहीं दूसरी ओर पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) के कार्यकारी निदेशक डॉ. रणजीत मेहता ने भारत सरकार की नीतियों और उद्योग की मांग को देखते हुए 2025 से 2030 सभी लक्ष्यों को पूरा करने का विश्वास दिलाया और उन्होंने कहा कि यह आन्त्रप्रेन्योर, स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स सहित सभी व्यक्तियों के लिए उद्योग के विकास में योगदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.