✕

होम / बिजनेस / इतिहास में पहली बार, भारत ने चीन को पछाड़ा, निवेश करने की फेवरेट डेस्टिनेशन बना

इतिहास में पहली बार, भारत ने चीन को पछाड़ा, निवेश करने की फेवरेट डेस्टिनेशन बना

भारत ने पहली बार MSCI इमर्जिंग मार्केट और इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (IMI) में चीन को पछाड़ा है. इसके साथ ही भारत इस इंडेक्स में टॉप वेटेज वाला देश बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार की तेज रफ्तार पूरी दुनिया देख रही है. हिंदुस्तान की इस तरक्की को देख चीन के पसीने छूट रहे हैं. क्योंकि, मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत पहली बार MSCI इमर्जिंग मार्केट और इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (IMI) में चीन को पछाड़कर टॉप वेटेज वाला देश बन गया है. इन इंडेक्स में भारतीय इक्विटी का कुल भार 22.27 प्रतिशत है, जो चीनी शेयरों से आगे है, जिनका ज्वाइंट वेटेज अब गिरकर 21.58 प्रतिशत हो गया है.

इसमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियां शामिल

MSCI आईएमआई में 3,355 स्टॉक शामिल हैं. इनमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियां शामिल की जाती हैं. यह उभरते बाजारों वाले 24 देशों के स्टॉक को कवर करता है. प्रत्येक देश में निवेशकों के लिए उपलब्ध लगभग 85 फीसदी (फ्री फ्लोट एडजस्टेड) मार्केट कैप को कवर करता है. MSCI ईएम इंडेक्स (स्टैंडर्ड इंडेक्स) में लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियां शामिल रहती हैं. वहीं, आईएमआई को लार्ज, मिड और स्मॉल कैप स्टॉक के साथ बनाया गया है. MSCI आईएमआई में चीन के मुकाबले भारत का यह शानदार प्रदर्शन स्मॉल कैप कंपनियों की वजह से रहा है.

भारत में बढ़ा FDI, FPI में भी आया उछाल 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट से मार्केट ट्रेंड समझ में आ रहा है. चीन में आर्थिक स्थितियां अच्छी न होने के चलते वहां के मार्केट भी संघर्ष कर रहे हैं. इधर, भारत की इकोनॉमी में आए उछाल और भारतीय कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से इक्विटी मार्केट में लगातार उछाल आया है. इसके अलावा भारतीय इक्विटी बाजार में लार्ज कैप के साथ-साथ मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत में साल 2024 में एफडीआई (FDI) 47 फीसदी बढ़ा है. साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी और डेट मार्केट में फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टमेंट (FPI) से भी स्थितियां बेहतर हुई हैं.

भारतीय इक्विटी में आ सकता है 5 अरब डॉलर का निवेश 

इसके चलते एमएससीआई ने अपने इंडेक्स में भारतीय शेयरों का भार बढ़ा दिया है. मार्च, 2024 से अगस्त, 2024 के दौरान एमएससीआई ईएम में भारत का भार 18 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गया. इसी अवधि में चीन का भार 25.1 फीसदी से घटकर 24.5 फीसदी हो गया है. विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार, एमएससीआई आईएमआई में हुए इस बदलाव के बाद भारतीय इक्विटी में लगभग 4 से 4.5 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है. भारत को तेजी से आगे बढ़ने के लिए न सिर्फ घरेलू बल्कि विदेशी निवेश की बहुत जरूरत है. इस ग्लोबल इंडेक्स में ऊपर जाने से भारतीय इकोनॉमी को फायदा होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

51 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

59 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

बड़ी खबरें