होम / बिजनेस / भारत करेगा गेंहूं का आयात! पीएम मोदी का 'पूरे विश्व को खिलाने का विजन' हो सकता है फेल

भारत करेगा गेंहूं का आयात! पीएम मोदी का 'पूरे विश्व को खिलाने का विजन' हो सकता है फेल

चार महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध के संकट को देखते हुए पूरे विश्व को खिलाने के लिए तैयार होने का ऐलान किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः चार महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध के संकट को देखते हुए पूरे विश्व को खिलाने के लिए तैयार होने का ऐलान किया था. हालांकि अब सरकार दुनिया के बजाए भारत में ही गेहूं की मांग की पूर्ति करने के लिए इसके आयात पर विचार कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में गेहूं का भंडार 14 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. 

गेहूं महंगा भी हो गया

अनाज की कमी के बीच अभी गेहूं की कीमत देश की विभिन्न मंडियों में 10-16 फीसदी तक बढ़ गई है. सबसे अच्छा माना जाने वाला एमपी का शरबती गेहूं का भाव भी 2500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है. कमजोर उत्पादन के चलते गेहूं महंगा बिक रहा है और सरकारी खरीद भी इस बार न के बराबर रही है. 

इस साल मार्च में शुरू हुई रिकॉर्ड-तोड़ गर्मी ने भारतीय गेहूं के उत्पादन को खतरे में डाल दिया, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन में कटौती हुई, दाना कमजोर हुआ और स्थानीय कीमतों में तेजी आई. नान और रोटी जैसे मुख्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिए गेहूं का उपयोग करोड़ों भारतीय रोजाना करते हैं. ऐसे में इनकी रोजमर्रा की जिंदगी और अधिक महंगी हो गई है. 

मई में लगा दिया था निर्यात पर प्रतिबंध

गेहूं की बंपर फसल होने का हवाला देते हुए, सरकार ने मई के मध्य में निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था. भारतीय खाद्य निगम के अनुसार, अगस्त में भंडार 14 साल में महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. भारत अधिक आयात के माध्यम से अपनी घरेलू गेहूं की आपूर्ति को बढ़ाने पर विचार कर रहा है. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक होने के बावजूद भारत कभी भी एक प्रमुख निर्यातक नहीं रहा है आयात पक्ष पर, इसकी विदेशी खरीद सालाना उत्पादन का लगभग 0.02% थी.

इतनी है 2021-22 में गेहूं की पैदावार

अधिकारियों के अनुसार, 2021-22 में गेहूं की फसल लगभग 107 मिलियन टन होने वाली है, जो फरवरी के 111 मिलियन के अनुमान से कम है. हालांकि, व्यापारियों और आटा मिलों ने 98 मिलियन से 102 मिलियन टन का अनुमान लगाया है. खाद्य मंत्रालय के अनुसार, सरकार द्वारा गेहूं का आयात 2021 के आधे स्तर से भी कम रहने की उम्मीद है.

इस बीच गेहूं की मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 11.7% हो गई और थोक कीमतों में जुलाई में 13.6% और भी अधिक वृद्धि हुई है. ऐसे में सरकार के पास कीमतों में कमी करने और गेहूं की आपूर्ति को बाजार में बरकरार रखने के लिए आयात करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है. 

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

12 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

13 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

13 hours ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

16 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

17 hours ago


बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

12 hours ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

12 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

13 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

13 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

15 hours ago