✕

होम / बिजनेस / मालदीव को भारत से ₹4,850 करोड़ की आर्थिक मदद, मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति

मालदीव को भारत से ₹4,850 करोड़ की आर्थिक मदद, मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “हम मालदीव के सबसे विश्वसनीय मित्र होने पर गर्व करते हैं”

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत ने शुक्रवार को मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उसे ₹4,850 करोड़ (565 मिलियन डॉलर) की रियायती ऋण सुविधा (लाइन ऑफ क्रेडिट) देने की घोषणा की. साथ ही, दोनों देशों ने एक मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को जल्द अंतिम रूप देने पर भी सहमति जताई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच व्यापक बातचीत के बाद इन निर्णयों की घोषणा की गई. बातचीत में व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी.

मोदी ने अपने बयान में कहा, "हमारे लिए हमेशा दोस्ती पहले है. हमारे संबंधों की जड़ें इतिहास से भी पुरानी और समुद्र से भी गहरी हैं." उन्होंने कहा कि भारत-मालदीव मित्रता हर परिस्थिति में “उज्ज्वल और स्पष्ट” बनी रहेगी.

भारत ने मालदीव के वार्षिक ऋण पुनर्भुगतान दायित्व को भी 40 प्रतिशत तक कम करने का फैसला किया है. अब यह भुगतान 51 मिलियन डॉलर से घटाकर 29 मिलियन डॉलर कर दिया गया है. यह कदम मालदीव की आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

दोनों देशों के बीच मछली पालन और जलकृषि, मौसम विज्ञान, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यूपीआई, भारतीय औषधकोप (Pharmacopoeia), और भारत की रियायती ऋण सुविधा से संबंधित कुल छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह ऋण सुविधा मालदीव में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रयुक्त की जाएगी, जो वहां की जनता की प्राथमिकताओं के अनुरूप होगी.

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा, "मालदीव की आर्थिक चुनौतियों से निपटने में भारत की निरंतर सहायता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है." उन्होंने भारत द्वारा आवश्यक वस्तुओं के निर्यात को द्विपक्षीय व्यापार समझौते का एक मुख्य स्तंभ बताया.

यह बैठक दोनों देशों के संबंधों में एक नए मोड़ की ओर इशारा करती है. नवंबर 2023 में सत्ता में आने से पहले मुइज्जू “इंडिया आउट” अभियान का हिस्सा रहे थे, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में कुछ समय के लिए खटास आई थी. हालांकि अब भारत-मालदीव साझेदारी को नए उत्साह और विश्वास के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.