होम / बिजनेस / भारत ने कनाडा के राजनयिक को किया निष्‍कासित, इतने दिन का दिया समय 

भारत ने कनाडा के राजनयिक को किया निष्‍कासित, इतने दिन का दिया समय 

हरदीप सिंह निज्‍जर जिसकी हत्‍या को लेकर ये पूरा विवाद गहराया है उसे एनआईए ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है. वो पंजाब के भागसिंहपुर गांव का रहने वाला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कनाडा द्वारा भारत के राजनयिक को देश छोड़ने की बात कहे जाने के बाद भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को देश छोड़ने को कह दिया है. भारत सरकार की ओर से कनाडाई उच्‍चायुक्‍त को पांच दिन का समय दिया गया है. दोनों देशों के बीच ये तनाव हरदीप सिंह निज्‍जर की मौत के मामले में कनाडा द्वारा भारत को जिम्‍मेदार ठहराने के आरोपों के बाद पैदा हुआ है. भारत ने आज कनाडा के राजनयिक कैमरून मैके को विदेश मंत्रालय में तलब कर अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है. उन्‍हें देश छोड़ने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है. 

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर दी जानकारी 
इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को आज बुलाया गया और भारत में स्थित वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के भारत सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया गया है. संबंधित राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है. 

सोमवार को भारत के राजनयिक को कर दिया था निष्‍कासित 
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने सोमवार को कहा था कि कनाडा में एक भारतीय राजनयिक को निष्‍काषित कर दिया है. मेलानी जोली ने कहा कि कनाडा ने ये कदम खालिस्‍तानी नेता की हत्‍या में देश की संलिप्‍पता के कारण ये कदम उठाया गया है. संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम संप्रभुता के इस संभावित उल्‍लंघन को पूरी तरह से अस्‍वीकार्य मानते हैं और यही कारण है कि हम आज ये कदम उठा रहे हैं. वहीं भारत ने टूडो के द्वारा संसद में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. भारत ने कहा है कि हरदीप सिंह की हत्‍या में भारत पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेतुके हैं. 

आखिर कौन है हरदीप सिंह निज्‍जर? 
हरदीप सिंह निज्‍जर को कनाडा में 18 जून को गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. हरदीप सिंह निज्‍जर खालिस्‍तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था. कनाडा  ने इसकी गोली चलाकर की गई हत्‍या के लिए भारत सरकार को दोषी ठहराया था. हरदीप सिंह निज्‍जर भारत में एक वांछित अपराधी था. पंजाब के भारसिंहपुर गांव में रहने वाले इस अपराधी को एनआईए ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

14 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

14 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.