होम / बिजनेस / पड़ोसी चीन से फिर आगे निकला भारत, अब इस मामले में छोड़ा पीछे

पड़ोसी चीन से फिर आगे निकला भारत, अब इस मामले में छोड़ा पीछे

मोदी सरकार का फोकस इस समय स्टार्टअप्स पर है. ये कंपनियां काफी तेजी से विकसित हो रही हैं और विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भी ऐसी कंपनियों में काफी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बुरे दौर से गुजर रहा चीन यूनिकॉर्न जोड़ने के मामले में भारत से पीछे हो गया है. जनवरी-जुलाई 2022 के बीच नए यूनिकॉर्न जोड़ने में भारत अपने इस पड़ोसी से आगे निकल गया है. 2022 की पहली छमाही में भारत के 14 स्टार्टअप ने एक अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन हासिल किया, यानी वो यूनिकॉर्न बने. जबकि इस अवधि में चीन में केवल 11 स्टार्टअप ही यूनिकॉर्न बन पाए.

दुनिया में बने 254 यूनिकॉर्न
हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022 की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, साल की पहली छमाही में पूरी दुनिया में 254 यूनिकॉर्न बने. अमेरिका में सबसे ज्यादा 138 स्टार्टअप ने यह मुकाम हासिल किया. वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारत ने इस मामले में अपने पड़ोसी चीन को पीछे छोड़ा है. वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में भारत के 10 स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुए थे, जबकि चीन में यह संख्या 7 थी. बता दें कि यूनिकॉर्न की कुल संख्या के लिहाज से अमेरिका और चीन के बाद भारत का नंबर आता है.

सरकार कर रही मदद
मोदी सरकार का फोकस इस समय स्टार्टअप्स पर है. ये कंपनियां काफी तेजी से विकसित हो रही हैं और विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भी ऐसी कंपनियों में काफी ज्यादा है. सरकार स्टार्टअप्स के लिए हेल्दी इकोसिस्टम बनाने पर काम कर रही है. सरकार ने IT सेक्टर की 100 स्टार्ट-अप कंपनियों को समर्थन के लिए एक कार्यक्रम की भी शुरुआत की है. इसके तहत सरकार का लक्ष्य 100 यूनिकॉर्न तैयार करना है. इस कार्यक्रम के तहत स्टार्ट-अप को शुरुआती पूंजी, संरक्षण और बाजार पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी.

क्या होता है यूनिकॉर्न?
यूनिकॉर्न उन स्टार्टअप को कहा जाता है, जिनकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो चुकी है. यूनिकॉर्न के मामले में भारत दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल है. पहले इंग्लैंड तीसरे नंबर पर हुआ करता था, लेकिन भारत ने उसे पछाड़ कर यह स्थान हासिल कर लिया है. यूनिकॉर्न स्टार्टअप को इस बात का प्रतीक समझा जाता है कि विश्व में किस देश की कंपनियां कितनी अधिक समृद्ध हैं, और वहां की सरकार स्टार्टअप को कितना समर्थन दे रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

59 minutes ago