✕

होम / बिजनेस / भारत बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एविएशन मार्केट, जापान को पछाड़ा

भारत बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एविएशन मार्केट, जापान को पछाड़ा

भारत की यह प्रगति यह दिखाती है कि कैसे एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरलाइंस की विस्तार योजनाएं और यात्रियों की बढ़ती मांग मिलकर देश को वैश्विक विमानन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिला रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत ने वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री में बड़ी छलांग लगाते हुए 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बनने का गौरव हासिल किया है. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) द्वारा जारी वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट स्टैटिस्टिक्स (WATS) 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अब छठे स्थान पर पहुंच गया है.

हवाई यात्रियों की संख्या में भारत ने दिखाई तेजी

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2024 में कुल 21.1 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो 2023 की तुलना में 11.1% की बढ़ोतरी को दर्शाता है. वहीं, जापान में 20.5 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की, भले ही वहां वृद्धि दर 18.6% रही, भारत की तुलना में अधिक, लेकिन कुल यात्रियों की संख्या में पीछे रहा.

अमेरिका और चीन टॉप पर, भारत ने ब्रिटेन-चीन को दी टक्कर

IATA की रिपोर्ट बताती है कि:

- अमेरिका 87.6 करोड़ यात्रियों के साथ पहले स्थान पर है
- चीन 74.1 करोड़ यात्रियों के साथ दूसरे
- ब्रिटेन 26.1 करोड़ के साथ तीसरे
- स्पेन 24.1 करोड़ के साथ चौथे
- भारत 21.1 करोड़ यात्रियों के साथ पांचवें स्थान पर

इससे स्पष्ट है कि भारत अब वैश्विक स्तर पर एक मजबूत एविएशन प्लेयर बन चुका है.

मुंबई-दिल्ली मार्ग ने भी बनाई टॉप 10 में जगह

भारत के मुंबई-दिल्ली रूट ने वर्ष 2024 में 59 लाख यात्रियों के साथ दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों में सातवां स्थान प्राप्त किया. IATA के अनुसार, एशिया-प्रशांत क्षेत्र ने दुनिया के टॉप हवाई मार्गों की सूची में दबदबा बनाए रखा. दक्षिण कोरिया का जेजू-सियोल रूट इस सूची में पहले स्थान पर रहा, जहां 1.32 करोड़ यात्रियों ने सफर किया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago