✕

होम / बिजनेस / तिमाही नतीजों और अपडेट्स से बढ़ी हलचल, इन शेयरों पर रहेगी आज बाजार की नजर

तिमाही नतीजों और अपडेट्स से बढ़ी हलचल, इन शेयरों पर रहेगी आज बाजार की नजर

बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 223.86 अंक बढ़कर 81,207.17 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 57.95 अंक की बढ़त के साथ 24,894.25 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बीते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. मेटल और टेलीकॉम सेक्टर में मजबूत खरीदारी तथा विदेशी बाजारों में मजबूती के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 223.86 अंक यानी 0.28 फीसदी बढ़कर 81,207.17 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 602 अंकों के उतार-चढ़ाव के बीच 81,251.99 का ऊपरी और 80,649.57 का निचला स्तर छुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 24,894.25 अंक पर बंद हुआ. उधर, सोमवार के कारोबार में बाजार की निगाहें कई बड़े शेयरों पर भी टिकी रहेंगी, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, वेदांता, वोडाफोन आइडिया सहित कई कंपनियों के शेयर तिमाही नतीजों, साझेदारियों, उत्पादन आंकड़ों और व्यावसायिक अपडेट्स के चलते चर्चा में रहने वाले हैं. 

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर 3.40 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल में भी तेजी दर्ज की गई. वहीं, टेक महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही.

आज इन स्टॉक्स में दिख रही मजबूत खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में इस समय मजबूत खरीदारी देखी जा रही है, उनमें Atlantaa, V-Mart Retail, Orient Technologies, V2 Retail, P N Gadgil Jewellers, The Orissa Minerals Development Company, AAA Technologies और KIOCL शामिल हैं. इनमें से कई शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो बाजार में तेजी के संकेत देता है.

इन शेयरों में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD ने कुछ स्टॉक्स में गिरावट की चेतावनी दी है. इनमें Max Healthcare, Tech Mahindra, Eicher Motors, Baazar Style Retail, Sigma Solve, The Grob Tea Company, Jain Resource Recycling, Tata Investment Corporation, Blue Coast Hotels, Unimech Aerospace and Manufacturing और Sejal Glass शामिल हैं. विश्लेषकों के मुताबिक इन शेयरों में अब मंदी का रुझान देखा जा सकता है.

इन पर भी रखें नजर

HDFC बैंक की सितंबर तिमाही में ग्रॉस एडवांसेस QoQ आधार पर 4.4% बढ़कर ₹27.69 लाख करोड़ पहुंच गई, जबकि Infosys ने Telenor Shared Services के साथ HR प्रक्रियाओं में सुधार के लिए साझेदारी की है. वेदांता ने एल्यूमिना और एल्युमिनियम उत्पादन में क्रमशः 31% और 1% की बढ़त दर्ज की है. वोडाफोन आइडिया ने तेजस मेहता को नया CFO नियुक्त किया है. बजाज फाइनेंस का ग्राहक आधार 110.64 मिलियन तक पहुंच गया और लोन बुकिंग में 26% की बढ़ोतरी हुई है. हिंदुस्तान जिंक ने मिश्रित तिमाही प्रदर्शन किया, जबकि UCO बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने एडवांसेस, डिपॉजिट्स और कुल कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जिससे ये सभी शेयर निवेशकों की नजरों में बने रहेंगे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

18 minutes ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

26 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

2 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

बड़ी खबरें