होम / बिजनेस / इस बैंक को Income Tax विभाग ने भेजा करोड़ों रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस, जानिए क्यों?

इस बैंक को Income Tax विभाग ने भेजा करोड़ों रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस, जानिए क्यों?

Bank of Baroda ने वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4886 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो 1 साल पहले की समान तिमाही में दर्ज मुनाफे से 2.3 प्रतिशत अधिक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा को आयकर विभाग (Income Tax Department) से टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. बैंक को ये डिमांड नोटिस  वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आयकर अधिनियम 1961 की धारा 156 के तहत भेजा गया है. इस नोटिस के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर बैंक के शेयर में गिरावट भी देखने को मिली. तो चलिए जानते हैं बैंक को इतने रुपये का डिमांड नोटिस मिला है और इसका बैंक के शेयर पर क्या प्रभाव पड़ा है?

इतने करोड़ का डिमांड नोटिस
बैंक को आयकर विभाग ने 1067.82 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है. बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा कि उसे वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आयकर अधिनियम 1961 की धारा 156 के तहत ये डिमांड नोटिस मिला है. 

शेयर में आई गिरावट
आपको बता दें, बीते शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 1.12 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी, यह शेयर बीएसई पर 275.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. इस तेजी के साथ बैंक का मार्केट कैप 1.42 लाख करोड़ रुपये हो गया था. वहीं सोमवार को इसके शेयर में गिरावट देखने को मिली. खबर लिखने तक इसके शेयर में 1 प्रतिशत से भी कम गिरावट दर्ज हुई और इसका शेयर 275.30 रुपये पर पहुंच गया. 

NFAC के पास रिट याचिका दायर करेगा बैंक
बैंक ऑफ बडौदा ने कहा है कि बैंक तय समय सीमा के भीतर इस आदेश के विरुद्ध आयकर आयुक्त, नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (NFAC) के समक्ष रिट याचिका दायर करने की प्रक्रिया में है. बैंक का मानना है कि इस मामले में अपनी स्थिति को उचित रूप से प्रमाणित करने के लिए उसके पास पर्याप्त फैक्चुअल और लीगल आधार हैं. बैंक को उम्मीद कि इसके फाइनेंशियल ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

इस बैंक का मुनाफा इतना बढ़ा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4886 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो 1 साल पहले की समान तिमाही में दर्ज 4775 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है. बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 2.92 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3.79 प्रतिशत था. तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम पिछले साल के 11,525 करोड़ रुपये से बढ़कर 11793 करोड़ रुपये रही. बैंक ने अपने इंटरेस्ट मार्जिन में कमी देखी जो पिछले साल के 3.31 प्रतिशत के घटकर 3.18 प्रतिशत हो गया. बैंक की कुल डोमेस्टिक डिपॉजिट 11.28 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 10.47 लाख करोड़ रुपये से 7.7 प्रतिशत अधिक है.      

इसे भी पढ़ें-BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

40 minutes ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

40 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago