✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप की कंपनी पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, ₹23 करोड़ से अधिक जुर्माना

अडानी ग्रुप की कंपनी पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, ₹23 करोड़ से अधिक जुर्माना

अडानी की ACC पर इनकम टैक्स जुर्माना उस समय से जुड़ा है जब कंपनी उनके अधीन नहीं थी. अब देखना होगा कि अपील में मामला किस दिशा में जाता है और इसका कंपनी पर क्या असर पड़ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC लिमिटेड पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो मामलों में कुल 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना ठोका है. खास बात यह है कि ये जुर्माने उस समय के लिए हैं जब कंपनी अडानी ग्रुप के अधीन नहीं थी. ACC ने इन आदेशों को चुनौती देने और उन पर रोक की मांग करने का ऐलान किया है.

दो अलग अलग जुर्माने
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ACC लिमिटेड पर आकलन वर्ष 2015-16 और 2018-19 के लिए आय के विवरण में अनियमितताओं को लेकर दो अलग-अलग जुर्माने लगाए हैं.

1. 2015-16 के लिए 14.22 करोड़ रुपये का जुर्माना कथित गलत इनकम डिटेल देने पर लगाया गया.

2. 2018-19 के लिए 8.85 करोड़ रुपये का जुर्माना कम आय दर्शाने के कारण लगाया गया है.

इस तरह कुल 23.07 करोड़ रुपये का जुर्माना कंपनी पर लगाया गया है.

अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया

ACC ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा है कि वह इस जुर्माने के खिलाफ नियत समय में आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील करेगी. कंपनी ने यह भी बताया कि वह इन आदेशों के तहत लगे जुर्माने पर स्थगन (stay) की भी मांग करेगी. ACC ने यह स्पष्ट किया कि इन आदेशों और जुर्मानों का कंपनी की वित्तीय स्थिति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

जब ACC थी टाटा ग्रुप का हिस्सा

ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन आकलन वर्षों को लेकर जुर्माना लगाया गया है, उस दौरान ACC लिमिटेड अडानी ग्रुप का हिस्सा नहीं थी. दरअसल, सितंबर 2022 में अडानी ग्रुप ने 6.4 अरब डॉलर में स्विट्जरलैंड की होल्सिम ग्रुप से अंबुजा सीमेंट्स और उसकी अनुषंगी कंपनी ACC लिमिटेड का अधिग्रहण किया था. उससे पहले ACC, टाटा ग्रुप और फिर होल्सिम का हिस्सा रही थी. यानी जुर्माने की अवधि में कंपनी की जिम्मेदारी उस वक्त के मालिकों की थी.

शेयर बाजार में नहीं दिखा बड़ा असर

हालांकि यह जुर्माना एक बड़ा कानूनी मामला है, लेकिन शेयर बाजार पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा. 3 अक्टूबर को दोपहर के कारोबार में ACC लिमिटेड के शेयर 1,835.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद से 0.33% अधिक था. हालांकि पूरे साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 10% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.

कंपनी का प्रदर्शन

ACC की वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 21,762 करोड़ रुपये रहा, जबकि सीमेंट की कुल बिक्री 39 मिलियन टन पर पहुंच गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

1 hour ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

3 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें