✕

होम / बिजनेस / जून के आखिरी हफ्ते में HDB फाइनैंशियल और सम्भव स्टील के IPO की दस्तक, जानें पूरी डिटेल

जून के आखिरी हफ्ते में HDB फाइनैंशियल और सम्भव स्टील के IPO की दस्तक, जानें पूरी डिटेल

जून के अंत में आने वाले IPO एचडीबी फाइनैंशियल की ब्रांड वैल्यू और सम्भव स्टील की सेक्टर ग्रोथ, दोनों अलग-अलग निवेश प्रोफाइल को आकर्षित करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जून के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार में दो अहम आईपीओ (Initial Public Offering) दस्तक देने जा रहे हैं. एक ओर जहां देश की प्रतिष्ठित नॉन-बैंकिंग फाइनैंस कंपनी एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेज (HDB Financial) ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड फीडबैक के आधार पर कम करते हुए 700-740 रुपये तय किया है, वहीं रायपुर स्थित सम्भव स्टील ट्यूब्स (Sambhav Steel Tubes) 77-82 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर निवेशकों को आकर्षित करने की तैयारी में है. आइए आपको इन दोनों आईपीओ की विस्तार से जानकारी देते हैं.

एचडीबी फाइनैंशियल

एचडीबी फाइनैंशियल ने 25 जून से 27 जून तक चलने वाले अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए 700 से 740 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. यह कीमत असूचीबद्ध बाजार में हो रही ट्रेडिंग के मुकाबले कम मानी जा रही है. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 24 जून को खुलेगा.

कंपनी ने बताया कि इस प्राइस बैंड का निर्धारण म्युचुअल फंड्स, बीमा कंपनियों और अग्रणी एफआईआईज से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है. *जेएम फाइनैंशियल* की सीईओ सोनिया दासगुप्ता के अनुसार, “यह मूल्य निर्धारण वैज्ञानिक पद्धति और बाजार की वास्तविकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है.”

इसके साथ ही, आरबीआई के संभावित नियामकीय मसौदे पर भी चर्चाएं हुईं हैं, जिसके अनुसार एचडीएफसी बैंक को अपनी हिस्सेदारी घटाकर 20% तक लानी पड़ सकती है. जेफरीज इंडिया के मुताबिक, इस विषय पर निवेशकों को पर्याप्त जानकारी दी गई है और वे इस मॉडल को लेकर आश्वस्त हैं.

एचडीबी फाइनैंशियल का यह आईपीओ पिछले तीन वर्षों में दूसरा सबसे बड़ा और भारत की निजी क्षेत्र की शीर्ष 10 वित्तीय कंपनियों में स्थान दिलाने वाला होगा. साथ ही यह एचडीएफसी समूह की ओर से सात साल बाद आ रहा पहला आईपीओ है.

संभव स्टील ट्यूब्स

दूसरी ओर, रायपुर की पाइप और ट्यूब निर्माण कंपनी संभव स्टील ट्यूब्स भी इसी हफ्ते 25 जून से 27 जून के बीच अपना आईपीओ ला रही है. कंपनी ने 77-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और इससे 540 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.

इसमें से 440 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 100 करोड़ रुपये प्रमोटरों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे. कंपनी इस राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने में करेगी.

Crisil की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में स्टील पाइप और ट्यूब की मांग वित्त वर्ष 2025 तक 12.5-13.5 मिलियन टन तक पहुंच सकती है और FY25-FY29 के दौरान यह 8-9% की वार्षिक दर से बढ़कर 20 मिलियन टन तक जा सकती है. सम्भव स्टील इस क्षेत्र में प्रमुख कंपनियों में शामिल है.

आईपीओ का आधा हिस्सा QIB (Qualified Institutional Buyers), 35% रिटेल निवेशकों और 15% NII (Non-Institutional Investors) के लिए आरक्षित है. Nuvama Wealth और Motilal Oswal इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं और शेयरों की लिस्टिंग 2 जुलाई को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है.

निवेशकों के लिए रणनीति क्या होनी चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार इन दोनों आईपीओ में निवेश से पहले निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता, कंपनी की बैलेंस शीट, बाजार की स्थिति और लिस्टिंग के बाद की संभावनाओं का मूल्यांकन करना चाहिए. एचडीबी फाइनैंशियल जहां मजबूत ब्रांड बैकिंग और वित्तीय स्थिरता के साथ आ रहा है, वहीं सम्भव स्टील ट्यूब्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से बढ़ती डिमांड का लाभ उठा सकती है.


टैग्स Sambhav Steel Tubes 
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago