✕

होम / बिजनेस / जून 2025 में खुदरा महंगाई 2.1% पर पहुंची, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बड़ी राहत

जून 2025 में खुदरा महंगाई 2.1% पर पहुंची, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बड़ी राहत

जून 2025 में खुदरा और थोक महंगाई दोनों में आई गिरावट देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है. साथ ही उपभोक्ताओं को भी महंगाई से राहत मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में महंगाई के मोर्चे पर जून 2025 में बड़ी राहत मिली है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) जून में घटकर 2.1 फीसदी रह गई है, जो जनवरी 2019 के बाद सबसे निचला स्तर है. इससे पहले मई में यह दर 2.82 फीसदी थी. यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4 फीसदी के मध्यम अवधि के लक्ष्य से काफी नीचे है. 

खाद्य महंगाई में ऐतिहासिक कमी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महंगाई में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी रही. ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई -0.92 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में -1.22 फीसदी दर्ज की गई, जबकि मई में ये क्रमशः 0.95 फीसदी और 0.96 फीसदी थीं. मंत्रालय ने बताया कि सब्जियों, दालों, अनाज, मांस-मछली, चीनी, दूध और मसालों की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.

मंत्रालय ने कहा कि यह गिरावट एक अनुकूल आधार प्रभाव (Favorable Base Effect) और खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति में सुधार के चलते संभव हो पाई है.

थोक महंगाई भी 2025 में पहली बार माइनस में

केवल खुदरा महंगाई ही नहीं, बल्कि थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई भी जून में माइनस 0.13 फीसदी दर्ज की गई, जो मई में 0.39 फीसदी थी. यह 2025 में पहली बार है जब थोक महंगाई निगेटिव रही है. इसमें गिरावट का मुख्य कारण खाद्य उत्पादों, ईंधन, बिजली और बेसिक मेटल्स की कीमतों में कमी बताया गया है.

RBI के अनुमान से भी बेहतर स्थिति

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी जून 2025 की द्विमासिक मौद्रिक नीति बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई का अनुमान घटाकर 3.7 फीसदी किया था. इसमें अप्रैल-जून तिमाही के लिए 2.9 फीसदी, दूसरी तिमाही के लिए 3.4 फीसदी, तीसरी के लिए 3.9 फीसदी और चौथी तिमाही के लिए 4.4 फीसदी महंगाई दर का अनुमान जताया गया था.

जून का वास्तविक आंकड़ा RBI के अनुमान से भी नीचे रहा है, जो आर्थिक स्थिरता और उपभोक्ता विश्वास के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.