✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में कुछ स्टॉक्स ने दिखाई चमक, जानें आज निवेशकों को कहां हो सकता है फायदा

गिरते बाजार में कुछ स्टॉक्स ने दिखाई चमक, जानें आज निवेशकों को कहां हो सकता है फायदा

BSE का सेंसेक्स 721.08 अंक की गिरावट के साथ 81,463.09 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 225.10 अंक गिरकर 24,837 अंक पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बीते शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 721.08 अंक यानी 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 81,463.09 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 225.10 अंक यानी 0.90 फीसदी गिरकर 24,837 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 786.48 अंक तक लुढ़क गया था. इस गिरावट की मुख्य वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली, वित्तीय और आईटी शेयरों में भारी दबाव और तेल-गैस कंपनियों के स्टॉक्स में कमजोरी रही.

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा. कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद इसके शेयरों में 4.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अडानी समूह की कंपनियों के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए.

हालांकि, सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयरों ने हरे निशान पर बंद होकर थोड़ी राहत दी.

आज जिन शेयरों में दिख रही है मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Indian Energy Exchange, Phoenix Mills, Home First Finance, Gravita India, Syrma SGS Technology, Cipla और Torrent Pharma शामिल हैं. इन सभी शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयरों में तेजी का स्पष्ट संकेत है.

इन स्टॉक्स से बनाएं दूरी

MACD (Moving Average Convergence Divergence) इंडिकेटर के अनुसार, Chennai Petroleum, Intellect Design, APL Apollo Tubes, Swan Energy, MRPL, Union Bank of India और KFIN Technologies जैसे स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. इसका मतलब यह है कि इन शेयरों में फिलहाल गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा है कि शेयर बाजार में गिरावट और तेजी दोनों का दौर जारी है. ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर ही फैसले लेने की जरूरत है. जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी हो रही है, उन पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. वहीं, मंदी के संकेत वाले स्टॉक्स से फिलहाल दूरी बनाना बेहतर रहेगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago