✕

होम / बिजनेस / आनंद महिंद्रा ने शीतल देवी की मेहनत से प्रभावित होकर उन्हें गिफ्ट की स्कॉर्पियो-N, जानिए कौन हैं ये?

आनंद महिंद्रा ने शीतल देवी की मेहनत से प्रभावित होकर उन्हें गिफ्ट की स्कॉर्पियो-N, जानिए कौन हैं ये?

पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाली इस युवा तीरंदाज शीतल देवी को हाल ही में आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा स्कॉर्पियो-N गिफ्ट की है। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में शीतल ने न केवल कांस्य पदक जीता था,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाली युवा तीरंदाज शीतल देवी ने न केवल कांस्य पदक जीता, बल्कि अपने अदम्य जज़्बे से करोड़ों दिलों में अपनी जगह भी बना ली है. उनकी इस अद्वितीय सफलता से प्रेरित होकर, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें एक नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N गिफ्ट करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है. इसे लेकर आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है, तो आइए जानते हैं इस प्रेरणादायक युवा खिलाड़ी की कहानी.

भारतीय पैरा-आर्चरी की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक शीतल

बिना हाथों के जन्मी शीतल देवी आज भारतीय पैरा-आर्चरी की सबसे बेहतरीन और प्रेरणादायक खिलाड़ियों में से एक बन चुकी हैं. पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में उन्होंने मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में राकेश कुमार के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता. इसके अलावा, शीतल ने 2022 एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक तथा 2023 वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीते थे. उनकी ये उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि मेहनत और संघर्ष से किसी भी सीमा को पार किया जा सकता है.

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा

सोश मीडिया पर एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शीतल देवी की असाधारण प्रतिभा और संघर्ष को सराहा. उन्होंने शीतल से मिलने के बाद वादा किया था कि वह उन्हें एक महिंद्रा स्कॉर्पियो-N गिफ्ट करेंगे, और इस वादे को उन्होंने पूरी तरह निभाया. आनंद महिंद्रा ने कहा कि शीतल की दृढ़ता और फोकस ने मुझे बेहद प्रभावित किया. उन्होंने एक्स पर कुछ तस्वीरें रें साझा करते हुए लिखा कि मैंने शीतल देवी की प्रतिभा को लंबे समय से सराहा है, लेकिन जब मैं उनसे मिला, तो उनकी दृढ़ता और फोकस ने मुझे और भी प्रभावित किया. उन्होंने मुझे एक तीर उपहार में दिया, जो उनकी पहचान का प्रतीक है. यह एक ऐसी पहचान है, जो किसी भी सीमा से बंधी नहीं है. यह सच में अनमोल है. शीतल ने बताया कि वह अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की डिलीवरी अपने 18वें जन्मदिन के बाद लेना चाहती थीं और इसी वजह से अब जाकर उन्हें यह शानदार SUV मिली.

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के फीचर्स और कीमत
शीतल देवी को गिफ्ट की गई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक है. इसमें पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और LED DRLs, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग, ABS और ESP सेफ्टी फीचर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे कई गजब फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से 24.69 लाख रुपये तक है. आनंद महिंद्रा ने हमेशा ही भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया है और शीतल को गिफ्ट की गई स्कॉर्पियो-N महज एक गाड़ी नहीं, बल्कि उनकी सफलता और संघर्ष का प्रतीक बन चुकी है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

42 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें